NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कर्नाटक: हुबली पुलिस थाने पर पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल, 40 आरोपी गिरफ्तार
    अगली खबर
    कर्नाटक: हुबली पुलिस थाने पर पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल, 40 आरोपी गिरफ्तार
    कर्नाटक: हुबली पुलिस थाने पर पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल

    कर्नाटक: हुबली पुलिस थाने पर पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल, 40 आरोपी गिरफ्तार

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 17, 2022
    01:21 pm

    क्या है खबर?

    कर्नाटक में धारवाड़ जिले के पुरानी हुबली पुलिस थाने पर बीती रात पथराव के बाद करीब 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पत्थरबाजी में एक इंस्पेक्टर समेत 12 पुलिसकर्मियों को चोटें आई थीं।

    अधिकारियों ने बताया कि भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को हल्के लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा था। हिंसा के बाद पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है और फिलहाल हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।

    पृष्ठभूमि

    क्यों हुई हिंसा?

    हुबली-धारवाड़ के पुलिस कमिश्नर लभू राम ने बताया कि एक व्यक्ति ने मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की थी। कुछ लोगों ने इसका विरोध जताते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।

    उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग इससे संतुष्ट नहीं हुए रात के समय थाने के सामने भीड़ इकट्ठा हो गई।

    जानकारी

    अस्पताल पर भी की गई पत्थरबाजी

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आधी रात के समय भीड़ बेकाबू हो गई और उसने पुलिस वाहनों को आग लगाने की कोशिश की।

    ऐसी भी खबरें हैं कि भीड़ ने थाने के पास स्थित एक मंदिर और अस्पताल पर भी पत्थरबाजी की थी।

    हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई।

    पुलिस ने पत्थरबाजी के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    प्रतिक्रिया

    पूर्व-नियोजित था हमला- गृह मंत्री

    हिंसा की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के गृह मंत्री अराज्ञा ज्ञानेंद्र ने कहा कि चोटिल पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना में शामिल कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह एक पूर्व-नियोजित हमला था।

    वहीं राज्य सरकार के एक और मंत्री डॉ सीएन अश्वथनारायणन ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। आम लोगों और पुलिस पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जा सकते।

    हिंसा

    देश के अलग-अलग इलाकों में बढ़ रहीं हिंसा की घटनाएं

    पिछले कुछ दिनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं।

    रामनवमी के दिन मध्य प्रदेश, बंगाल, गुजरात और झारखंड में शोभायात्रा पर पत्थरबाजी के बाद सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं हुईं। गुजरात में इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

    शनिवार को राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके हनुमान जयंती के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा हुई थी, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    सोशल मीडिया
    धारा 144
    सांप्रदायिक हिंसा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025
    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र

    कर्नाटक

    भाजपा विधायक का विवादित बयान, कहा- महिलाओं के कपड़ों के कारण बढ़ रहे रेप; माफी मांगी भाजपा विधायक
    हिजाब विवाद: संविधान और कोर्ट के पुराने फैसलों का मामले पर क्या कहना है? हिजाब विवाद
    सुप्रीम कोर्ट का हिजाब विवाद में दखल से इनकार, कहा- आने दें हाई कोर्ट का फैसला कर्नाटक हाई कोर्ट
    हिजाब विवाद पर बोला कर्नाटक हाई कोर्ट- फैसला आने तक धार्मिक ड्रेस की जिद न करें कर्नाटक सरकार

    सोशल मीडिया

    फेसबुक और ट्विटर के बाद रूस ने इंस्टाग्राम पर भी लगाया बैन, करोड़ों यूजर्स प्रभावित फेसबुक
    अस्पताल में लड़खड़ाती दिखीं सपना चौधरी, वायरल हुआ वीडियो हरियाणा
    नहीं बदलेगी ट्विटर होम फीड, यूजर्स की नाराजगी के बाद वापस लिया फैसला ट्विटर
    लोकतंत्र को हैक करने के लिए हो रहा सोशल मीडिया का इस्तेमाल- सोनिया गांधी फेसबुक

    धारा 144

    संसद मार्च के लिए निकले JNU छात्रों की पुलिस से भिड़ंत, फीस बढ़ोतरी को देखेगी समिति दिल्ली
    नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन: मंगलुरू और लखनऊ में गोली लगने से तीन लोगों की मौत दिल्ली
    दिल्ली: नागरिकता कानून के खिलाफ मंडी हाउस से जंतर मंतर तक रैली, लगाई गई धारा 144 दिल्ली पुलिस
    आज अंबाला पहुंचेंगे राफेल लड़ाकू विमान; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, फोटो लेने पर प्रतिबंध हरियाणा

    सांप्रदायिक हिंसा

    रामनवमी के मौके पर कई राज्यों में सांप्रदायिक हिंसा, गुजरात में एक की मौत झारखंड
    मध्य प्रदेश: जिला प्रशासन ने खरगौन हिंसा के आरोपियों की 45 अवैध संपत्तियों को गिराया मुस्लिम
    मध्य प्रदेश: खरगौन हिंसा की गलत फोटो ट्वीट करने पर दिग्विजय सिंह पर 5 मामले दर्ज मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: मार्च से जेल में बंद हैं सांप्रदायिक झड़पों के तीन आरोपी, सवालों में पुलिस मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025