Loading...
मणिपुर में फिर हिंसा, गोलीबारी में कुकी समुदाय के 3 लोगों की मौत
मणिपुर में फिर हिंसा, 3 लोगों की मौत

मणिपुर में फिर हिंसा, गोलीबारी में कुकी समुदाय के 3 लोगों की मौत

लेखन आबिद खान
Nov 01, 2026
09:41 am

क्या है खबर?

मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। आज सुबह नोनी जिले में 2 विरोधी गुटों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें कुकी समुदाय के 3 लोगों की मौत हो गई है। यह मुठभेड़ एक पहाड़ी गांव केकरू नगा में हुई। इस दौरान कई घंटों तक दोनों तरफ से गोलियां चलती रहीं। पुलिस ने भी 3 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। अधिकारियों ने कहा कि घटना के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

आरोप

नागा संगठनों पर आरोप

कुकी आदिवासी संगठन कुकी इनपी मणिपुर (KIM) ने आरोप लगाया कि तीनों कुकी युवकों की हत्या नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालिम- इसाक मुइवा (NSCN-IM) और जेलियांग्रोंग यूनाइटेड फ्रंट (ZUF-K) के कामसन गुट के सशस्त्र कैडरों ने की है।

KIM ने सरकार से दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग करते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार पर कुकी-जो आबादी वाले गांवों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने में विफल रही है।

रैली

मैतेई समुदाय ने इंफाल में निकाली रैली

मणिपुर में संकट के बीच शनिवार को इंफाल, सेनापति और चंदेल में आदिवासी समुदायों ने रैलियां निकालीं।

इसमें स्थानीय लोगों की सुरक्षा और कुकी उग्रवादी समूहों के साथ सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन (SoO) समझौता रद्द करने की मांग की गई।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से राज्य में जारी संकट को खत्म करने, आदिवासी समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हिंसा के कारण विस्थापित हुए हजारों परिवारों की सुरक्षित घर वापसी की मांग की।

ADVERTISEMENT