अगर आप इस रविवार दक्षिणी दिल्ली में कहीं निकलने का सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। इस दिन एक साथ 22 शादियां होने वाली हैं, जिसकी वजह से सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम लग सकता है। इन शादियों में 10,000 से भी ज्यादा मेहमान आएंगे और लगभग 4,500 अतिरिक्त गाड़ियां सड़कों पर होंगी।
इससे महरौली-गुरुग्राम रोड, औरबिंदो मार्ग और एमजी रोड जैसे मुख्य रास्तों पर भारी भीड़ जमा होने की उम्मीद है। पुलिस ने सलाह दी है कि अगर मुमकिन हो तो अपनी गाड़ी छोड़कर मेट्रो से यात्रा करें या इन भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचकर निकलें।
पुलिस की अपील- तय पार्किंग में ही खड़ी करें गाड़ियां
ट्रैफिक पुलिस ने प्रभावित इलाकों में कर्मियों को तैनात किया है ताकि हालात को संभाला जा सके। अगर आपको फिर भी सफर करना ही पड़े, तो निकलने से पहले सोशल मीडिया पर लाइव अपडेट्स देखते रहें और अपनी यात्रा की योजना पहले से ही बना लें।
शादी में आने वाले मेहमानों से खास तौर पर कहा गया है कि वे सिर्फ तय पार्किंग जगहों का ही इस्तेमाल करें, ताकि स्थिति और खराब न हो। अगर आप कहीं फंस जाते हैं या आपको किसी मदद की जरूरत पड़ती है, तो तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1095 पर कॉल करें।