बेंगलुरु अस्पताल में लगी आग, स्टाफ ने बचाई 21 जिंदगियां
देश
बेंगलुरु के एमएस पल्या रोड स्थित अवेक्षा अस्पताल में बुधवार (27 मई) सुबह आग लग गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग बेसमेंट में बिजली के तारों में खराबी की वजह से लगी।
सुबह करीब 3:15 बजे जब धुएं ने पूरे अस्पताल को अपनी चपेट में ले लिया, तब अस्पताल के स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई की और अंदर फंसे 21 मरीजों को बाहर निकालना शुरू कर दिया।
पुलिस कर रही है आग लगने के कारणों की जांच
अस्पताल स्टाफ की तेजी से की गई कार्रवाई के कारण ICU में भर्ती 14 समेत सभी 21 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। खास बात यह रही कि यह सब दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही हो गया।
राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी मरीज या स्टाफ को कोई चोट नहीं लगी। दमकलकर्मियों ने आग को जल्दी ही काबू में कर लिया और उसे फैलने से रोक दिया। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आग लगने की असली वजह क्या थी।