नोएडा: संसद की तरफ जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका, 200 हिरासत में
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश के नोएडा से संसद की ओर कूच रहे किसानों को पुलिस ने महामाया फ्लाईओवर के पास रोक लिया। करीब 200 किसानों को हिरासत में लिया गया है।
जमीन, मुआवजे और रोजगार जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 7 फरवरी को महापंचायत में गुरुवार को संसद की तरफ मार्च करने का निर्णय लिया था।
किसानों ने चिल्ला सीमा जाम कर दिया है। मौके पर तैनात भारी पुलिस बल से महिला किसानों की झड़प भी हुई।
प्रदर्शन
दिल्ली-नोएडा सीमा पर लगा लंबा जाम
नोएडा में धारा 144 लागू है और नोएडा-दिल्ली सीमा पर वाहनों की चेकिंग हो रही है। किसानों को भी सड़कों पर रोक लिया गया है। इससे लंबा जाम लग गया है।
इस बीच पंजाब के किसानों ने भी अगले मंगलवार को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालने का ऐलान किया है। इसे रोकने के लिए कृषि राज्य मंत्री अर्जुन मुंडा, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को चंडीगढ़ भेजा गया है, जो आज किसानों से मुलाकात करेंगे।
ट्विटर पोस्ट
पुलिस ने किसानों को हिरासत में लिया
एक बार फिर किसान दिल्ली की तरफ मार्च कर रहे हैं। फिलहाल किसानों को दिल्ली बॉर्डर पर नोएडा में रोका गया है। pic.twitter.com/cWRaoQi3hT
— Ankit Kumar Avasthi (@kaankit) February 8, 2024