दिल्ली के अशोक विहार में युवक की मौत के मामले में वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली के अशोक विहार में शुक्रवार को एक 19 साल युवक अनुराग की एक रिहायशी इमारत से गिरने से मौत हो गई। इस घटना से कुछ ही देर पहले अनुराग ने फेसबुक पर एक भावुक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में उसने कहा था कि यह उसका पहला और आखिरी वीडियो है। उसने उन सभी लोगों से माफी मांगी जिन्हें उसने कभी अनजाने में भी ठेस पहुंचाई थी और उनसे क्षमा करने की विनती की।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि अनुराग ने आत्महत्या की थी या फिर उसकी मौत किसी और कारण से हुई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है। अनुराग की फेसबुक पोस्ट भी जांच की एक अहम कड़ी है, जिसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा। वहीं, इस मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह धारा गैर-प्राकृतिक मौतों की जांच से संबंधित है।