बिहार: वैशाली में वन विभाग ने मारीं 16 नीलगाय, किसानों का कर रही थीं नुकसान
क्या है खबर?
बिहार में वैशाली जिले के लालगंज में खेतों को नुकसान पहुंचाने वाली नीलगायों को वन विभाग की टीम ने मार गिराया। विभाग ने कम से कम 16 नीलगायों को मारा है।
इसकी एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए यूजर ठाकुर दिव्य प्रकाश ने दावा किया, 'लालगंज, वैशाली की शीतल भकुरहर पंचायत में किसानों की तबाही की वजह बनीं नीलगायों को वन विभाग की टीम ने शूट कर मार गिराया।'
उन्होंने इसमें वन और पर्यावरण विभाग को टैग किया है।
कार्रवाई
नीलगायों को मारने को लेकर क्या कहते हैं नियम?
विभिन्न प्रदेशों में खेतों को नुकसान पहुंचाने वाली नीलगायों और जंगली सुअरों को लेकर अलग-अलग नियम हैं।
बिहार में 2016 में शॉर्प शूटर बुलाकर एक साथ 250 से अधिक नीलगायों को मारने के बाद सुप्रीम कोर्ट में पशु अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ने वाली संस्थाओं की ओर से याचिका दायर की गई थीं, लेकिन इस पर कोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कर दिया था और सरकारी मामला बताया था।
उत्तर प्रदेश में नीलगायों को मारने के सख्त नियम हैं।