चंडीगढ़ में मॉनसून की जल्द रवानगी? अल नीनो बिगाड़ेगा मौसम, सताएगी गर्मी और बढ़ेगा प्रदूषण
देश
शनिवार को चंडीगढ़ में 15.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, लेकिन अब इसके बाद ज्यादा बारिश की उम्मीद कम ही है। IMD के मुताबिक, अगले हफ्ते से बारिश धीरे-धीरे कम होने लगेगी। इस पूरे सितंबर महीने में शहर में अभी तक सिर्फ 45 मिलीमीटर बारिश ही हुई है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस महीने के बाकी दिनों में भी औसत से कम ही बारिश होगी।
अल नीनो मानसून को समय से पहले खत्म कर सकता है
अल नीनो के प्रभाव से इस साल मानसून तय समय से पहले ही खत्म हो सकता है। IMD चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पिछले साल भी मानसून रिकॉर्ड समय से पहले चला गया था और इस बार भी मानसून में औसत से 14.4 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। अगर मानसून जल्दी खत्म होता है, तो आने वाले दिनों में चंडीगढ़ में गर्मी बढ़ सकती है और हवा की क्वालिटी भी खराब होने के आसार हैं।