NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 13,405 संक्रमित, 2 लाख से कम हुए सक्रिय मामले
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 13,405 संक्रमित, 2 लाख से कम हुए सक्रिय मामले
    देश

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 13,405 संक्रमित, 2 लाख से कम हुए सक्रिय मामले

    लेखन मुकुल तोमर
    February 22, 2022 | 08:49 am 0 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 13,405 संक्रमित, 2 लाख से कम हुए सक्रिय मामले
    भारत में कोरोना वायरस के मामले

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 13,405 नए मामले सामने आए और 235 मरीजों की मौत हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,28,51,929 हो गई है। इनमें से 5,12,344 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,81,075 हो गई है। सक्रिय मामलों में लगातार 28वें दिन गिरावट आई है। ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण आई तीसरी लहर के बाद देश में हालात सुधर रहे हैं।

    बीते दिन ठीक हुए 34,000 मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 34,226 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,21,58,510 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.38 प्रतिशत है। कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 10,84,247 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 76.12 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 78,59,237 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,43,586 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 64,73,059 ​लोगों को संक्रमित पाया गया है और 64,273 मौतें हुई हैं। इसी तरह 39,37,265 ​मामलों और 39,816 मौतों के साथ कर्नाटक और 34,45,717 मामलों और 37,981 ​मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 806 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं चार मरीजों की मौत हुई। यहां तीसरी लहर कमजोर पड़ रही है। केरल में 4,069 ​लोगों को संक्रमित पाया गया और 128 मरीजों की मौतें दर्ज हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं। कर्नाटक में 679 मामले सामने आए और 21 मौतें हुईं, वहीं तमिलनाडु में 788 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और एक मरीज को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 1,75,83,27,441 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 35,50,868 खुराकें लगाई गईं। देश में 15 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

    दुनियाभर में 42.58 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 42.58 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 58.90 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 7.85 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 9.34 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.83 करोड़ संक्रमितों में से 6.45 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले
    भारत में कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस

    कोरोना वैक्सीन 'कोर्बेवैक्स' को 12-18 साल तक के बच्चों पर आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली वैक्सीन समाचार
    कोरोना वायरस: भारत में एक सप्ताह में संक्रमण के मामलों में 56 प्रतिशत की गिरावट भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: स्थिति में सुधार जारी, देश में बीते दिन 16,051 नए मामले कोरोना वायरस के मामले
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 19,968 मरीज, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी केरल

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 22,270 नए मामले, 325 मौतें दर्ज महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: देश में दैनिक मामलों में गिरावट जारी, बीते दिन मिले 25,920 नए संक्रमित कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 30,757 नए संक्रमित, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: संक्रमण में गिरावट जारी, देश में बीते दिन मिले 30,615 नए मामले कोरोना वायरस

    भारत में कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 27,409 संक्रमित, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी कोरोना वायरस
    अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी, खत्म किया गया 7 दिन का अनिवार्य क्वारंटीन केंद्र सरकार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 67,084 संक्रमित, 8 लाख से कम हुए सक्रिय मामले कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 71,365 नए संक्रमित, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी कोरोना वायरस
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023