NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: स्थिति में सुधार जारी, देश में बीते दिन 16,051 नए मामले
    देश

    कोरोना वायरस: स्थिति में सुधार जारी, देश में बीते दिन 16,051 नए मामले

    कोरोना वायरस: स्थिति में सुधार जारी, देश में बीते दिन 16,051 नए मामले
    लेखन मुकुल तोमर
    Feb 21, 2022, 09:15 am 0 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस: स्थिति में सुधार जारी, देश में बीते दिन 16,051 नए मामले
    भारत में कोरोना वायरस के मामले

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 16,051 नए मामले सामने आए और 206 मरीजों की मौत हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,28,38,524 हो गई है। इनमें से 5,12,109 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,02,131 हो गई है। सक्रिय मामलों में लगातार 27वें दिन गिरावट आई है। ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण आई तीसरी लहर के बाद देश में हालात सुधर रहे हैं।

    बीते दिन ठीक हुए लगभग 38,000 मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 37,901 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,21,24,284 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.33 प्रतिशत है। कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 8,31,087 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 76.01 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 78,58,431 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,43,582 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 64,68,990 ​लोगों को संक्रमित पाया गया है और 64,145 मौतें हुई हैं। इसी तरह 39,36,586 ​मामलों और 39,795 मौतों के साथ कर्नाटक और 34,44,929 मामलों और 37,980 ​मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 1,437 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं छह मरीजों की मौत हुई। यहां तीसरी लहर कमजोर पड़ रही है। केरल में 5,427 ​लोगों को संक्रमित पाया गया और 92 मरीजों की मौतें दर्ज हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं। कर्नाटक में 1,001 मामले सामने आए और 18 मौतें हुईं, वहीं तमिलनाडु में 949 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और तीन मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 1,75,46,25,710खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 7,00,706 खुराकें लगाई गईं। देश में 15 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

    दुनियाभर में 42.42 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 42.42 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 58.86 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 7.85 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 9.35 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.82 करोड़ संक्रमितों में से 6.44 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले
    भारत में कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में एंट्री, ली जान्हवी कपूर की जगह सारा अली खान
    हॉकी विश्व कप: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराया, जानिए अन्य मैचों के नतीजे  हॉकी विश्व कप
    विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए रोचक आंकड़े  विराट कोहली
    धरती के आंतरिक कोर ने घूमना बंद किया, उल्टी दिशा में घूमना हो सकता है शुरू रिसर्च

    कोरोना वायरस

    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बना चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस
    उत्तर कोरिया: सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप, प्योंगयांग समेत कई जगह 5 दिनों का लॉकडाउन उत्तर कोरिया
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस: दिल्ली में पहली बार नहीं मिला कोई नया मामला, मात्र 10 सक्रिय मामले दिल्ली
    कोरोना वायरस: चीन में पिछले एक महीने में लगभग 60,000 लोगों की मौत चीन समाचार
    चीन में कोरोना संक्रमण से भारत पर असर नहीं, बीते सप्ताह कम हुए हैं मामले कोरोना वायरस
    कोरोना: अमेरिका में फैल रहे XBB.1.5 सब-वेरिएंट के भारत में 7 मामले, जानें इसके बारे में कोरोना वायरस

    भारत में कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: 11 दिनों में पॉजीटिव मिले 124 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में 11 नए वेरिएंट का खुलासा कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: उत्तराखंड के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में मास्क लगाना अनिवार्य उत्तराखंड
    चीन समेत 5 देशों के यात्रियों के लिए अनिवार्य हो सकती है कोविड की निगेटिव रिपोर्ट  चीन समाचार
    कोरोना वायरस: भारत में जनवरी में बढ़ सकते हैं मामले, अगले 40 दिन अहम- रिपोर्ट कोरोना वायरस

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023