NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / अमेरिका से पनामा भेजे गए निर्वासितों में से 12 भारतीय नागरिक दिल्ली पहुंचे
    अगली खबर
    अमेरिका से पनामा भेजे गए निर्वासितों में से 12 भारतीय नागरिक दिल्ली पहुंचे
    पनामा से 12 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा विमान

    अमेरिका से पनामा भेजे गए निर्वासितों में से 12 भारतीय नागरिक दिल्ली पहुंचे

    लेखन भारत शर्मा
    Feb 23, 2025
    08:12 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका से पनामा भेजे गए 12 भारतीय नागरिकों को लेकर एक विमान रविवार शाम को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा।

    यह पनामा से वापस लाए जाने वाले भारतीयों का पहला जत्था है। अमेरिका ने 299 अवैध अप्रवासियों को पनामा भेजा था, जो अमेरिका में अवैध रूप से घुसने का प्रयास कर रहे थे।

    बता दें कि पनामा और कोस्टा रिका निर्वासित प्रवासियों को वापस भेजने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

    निवासी

    भारत लौटे नागरिकों में 4 पंजाब निवासी

    पनामा से हाल ही में भारतीय नागरिकों का एक जत्था तुर्की एयरलाइंस के विमान से इस्तांबुल होते हुए दिल्ली पहुंचा।

    निर्वासित लोगों में से 4 पंजाब से और 3-3 हरियाणा और उत्तर प्रदेश से है। इसी तरह, 2 लोगों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।

    पंजाब के विभिन्न जिलों के 4 निवासियों को विमान से अमृतसर भेज दिया गया है, जबकि अन्य को उनके गृह राज्य भेज दिया।

    अभी पनामा से अन्य भारतीयों के आने की भी संभावना है।

    निर्वासन

    अमेरिका ने 299 नागरिकों को पनामा भेजा

    हाल ही में पनामा और कोस्टा रिका ने निर्वासित प्रवासियों को वापस भेजने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई थी।

    राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो ने कहा था कि पनामा निर्वासितों के लिए ब्रिज देश बनेगा। उसके बाद अमेरिका ने विभिन्न एशियाई देशों के 299 अवैध प्रवासियों को इन मध्य अमेरिकी देशों में स्थानांतरित कर दिया था।

    इन लोगों ने घर लौटने से इनकार कर दिया था या उनकी सरकारों ने उन्हें स्वीकार नहीं किया था।

    भारतीय

    पनामा भेजे गए लोगों में भारतीयों की संख्या स्पष्ट नहीं

    पनामा में निर्वासित 299 लोगों में भारतीय प्रवासियों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। ये लोग पिछले सप्ताह ही 3 विमानों से पनामा पहुंचे थे।

    इधर, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसने पनामा के लिए निर्वासन उड़ानों के बारे में कुछ रिपोर्ट देखी हैं और वह जांच कर रहा है कि वहां भेजे गए लोगों में भारतीय शामिल हैं या नहीं। सत्यापन विवरण पूरा हो जाने के बाद संबंधित भारतीय नागरिकों की घर वापसी की व्यवस्था की जाएगी।

    सहमति

    177 लोगों को मिली अपने देश लौटने की सहमति

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में अवैध रूप से घुसे लाखों अवैध अप्रवासियों को वापस उनके देश भेजने का संकल्प लिया है।

    इस तीव्र कार्रवाई के तहत, अमेरिका ने पहले ही भारतीय नागरिकों के 3 समूहों को वापस भारत भेज दिया है, जिनकी कुल संख्या 332 है। ये तीनों विमान पंजाब के अमृतसर पहुंचे थे।

    इस बीच, पनामा में वर्तमान में मौजूद 299 अवैध प्रवासियों में से केवल 171 को ही उनके देशों ने वापसी की सहमति दी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
    दिल्ली

    ताज़ा खबरें

    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET

    अमेरिका

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से की मुलाकात, क्या हुई चर्चा? नरेंद्र मोदी
    लड़ाकू विमान, LAC समेत प्रधानमंत्री मोदी और राष्‍ट्रपति ट्रंप के बीच क्या चर्चा हुई? नरेंद्र मोदी
    अमेरिका का पारस्परिक टैरिफ क्या हैं और इसका भारत सहित अन्य देशों पर कैसे पड़ेगा असर? डोनाल्ड ट्रंप
    #NewsBytesExplainer: अमेरिका भारत को बेचेगा F-35 लड़ाकू विमान, क्या है इनकी खासियत? डोनाल्ड ट्रंप

    इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

    दिल्ली हवाई अड्डे में बम धमाके की धमकी, कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था दिल्ली पुलिस
    दिल्ली में हुई रिकॉर्ड बारिश, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भरा पानी दिल्ली
    दिल्ली का IGI बना दुनिया का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा, दुबई को पछाड़ा भारत की खबरें
    दिल्ली: IGI बना हाइड्रो और सौर ऊर्जा से संचालित होने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा दिल्ली

    दिल्ली

    पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के आसार, मौसम विभाग में ने दी चेतावनी  बारिश
    दिल्ली में AAP को एक और झटका, पार्टी के 3 पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन आम आदमी पार्टी समाचार
    बिहार में एक लाख लोगों पर केवल 81 पुलिसकर्मी, इस राज्य में है सबसे ज्यादा  बिहार
    दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 10 महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत भारतीय रेलवे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025