
दिग्गज मैराथन धावक फौजा सिंह को टक्कर मारने वाला NRI गिरफ्तार
क्या है खबर?
पंजाब पुलिस ने 114 वर्षीय दिग्गज मैराथन धावक फौजा सिंह को टक्कर मारने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम अमृतपाल सिंह ढिल्लों है। करतारपुर स्थित दसूपुर गांव के निवासी ढिल्लों (30) अनिवासी भारतीय (NRI) हैं, जिसने मुकेरियां से लौटते समय ब्यास पिंड के पास बुजुर्ग सिंह को अपनी कार से टक्कर मारी थी। आरोपी को जालंधर से मंगलवार देर रात हिरासत में लिया गया और भोगपुर थाने में उनसे पूछताछ चल रही है।
हादसा
आरोपी तक कैसे पहुंची पुलिस?
सिंह की हादसे में मौत के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज की जांच की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की सूची बनाई गई। पुलिस को घटनास्थल से फॉर्च्यूनर गाड़ी के शीशे भी मिले। इसके बाद जांच में पता चला कि गाड़ी कपूरथला निवासी वरिंदर सिंह के नाम पर पंजीकृत है। जालंधर पुलिस जब वरिंदर के पास पहुंची, तो उन्होंने बताया कि गाड़ी 2 साल पहले कनाडा से आए ढिल्लों को बेची थी।
जांच
आरोपी ने कबूला जुर्म
पूछताछ के बाद पुलिस करतारपुर पहुंची और ढिल्लों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी मां और 3 बहनें कनाडा में रहती हैं। वह 8 दिन पहले कनाडा से लौटा था। ढिल्लों ने जुर्म कबूल लिया है और वह इस बात से अंजान थे कि पीड़ित फौजा सिंह हैं। पुलिस ने बताया कि ढिल्लों मुकेरियां से अपना फोन बेचकर लौट रहे थे, तभी बुजुर्ग को टक्कर लगी थी। उशने हादसे के बाद घायल को अस्पताल नहीं पहुंचाया, बल्कि घबराकर गांव आ गया।
पहचान
कौन थे फौजा सिंह?
दुनिया के सबसे बुजुर्ग धावक फौजा सिंह ने 89 वर्ष की उम्र में मैराथन दौड़ना शुरू किया था। उन्हें 'पगड़ीधारी तूफान' भी कहते थे। सोमवार को वह जालंधर में अपने पैतृक गांव बियास में सैर कर रहे थे, तभी उनको अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। किसान परिवार में जन्मे सिंह चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। वे 100 साल की उम्र में मैराथन पूरी करने वाले पहले व्यक्ति बने। सिंह 2012 के लंदन ओलिंपिक में मशाल वाहक थे।