भोपाल में पिछले 24 घंटे में 2 नाबलिगों समेत 10 लोग लापता, तलाश में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। वहां पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग इलाकों से 10 लोग लापता हो गए हैं। इनमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं। उनके परिजनों ने 6 पुलिस थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ज्यादातर मामले कोलार और अयोध्या नगर इलाके से सामने आए हैं। इन रिपोर्ट्स के बाद पुलिस सकते में आ गई और लापता लोगों की जंच में जुट गई है।
भोपाल पुलिस कर रही है फोन ट्रैक
जिन लोगों की तलाश की जा रही है, उनके परिवार काफी परेशान हैं। घर से निकलने के बाद उनमें से कुछ के फोन बंद आ रहे हैं। पुलिस इन मामलों को पूरी गंभीरता से ले रही है। वह CCTV फुटेज खंगाल रही है और ट्रेन-बस स्टेशनों जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी लापता लोगों की तलाश कर रही है। साइबर टीम भी कॉल रिकॉर्ड और फोन की लोकेशन पर नजर रख रही है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास लापता लोगों से जुड़ी कोई जानकारी हो तो पुलिस को तुरंत सूचित करें, ताकि सभी को सुरक्षित उनके घर वापस लाया जा सके।