NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / एक्सक्लूसिव खबरें / #NewsBytesExclusive: सेना पर राजनीति, विकास और राष्ट्रवाद पर क्या बोले राज्यवर्धन सिंह राठौड़?
    #NewsBytesExclusive: सेना पर राजनीति, विकास और राष्ट्रवाद पर क्या बोले राज्यवर्धन सिंह राठौड़?

    #NewsBytesExclusive: सेना पर राजनीति, विकास और राष्ट्रवाद पर क्या बोले राज्यवर्धन सिंह राठौड़?

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 21, 2019
    07:22 pm

    क्या है खबर?

    'देश की रक्षा कौन करेगा, मोदी करेगा-मोदी करेगा' के तेज नारों के बीच केंद्रीय मंत्री और जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राज्यवर्धन सिंह राठौड़ मंच से चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

    उनके सम्मान के लिए आयोजकों ने उन्हें 501 फीट का राजस्थानी साफा बांधा, जिसके बाद राठौड़ ने मजाकिया लहजे में कहा, "साफा तो कानून के विरुद्ध होना चाहिए।"

    इस चुनावी सरगर्मी के बीच न्यूजबाइट्स ने राठौड़ से खास बातचीत भी की।

    इंटरव्यू की जगह

    चाय के ढाबे पर हुआ इंटरव्यू

    चाय के एक ढाबे पर लंच के दौरान न्यूजबाइट्स से बात करते हुए राठौड़ ने कहा कि पहली बार देश के लोगों का राजनीतिज्ञों में विश्वास जगा है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को नई दिशा दी है।

    सरकार के पहले कार्यकाल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अब पारदर्शिता और जवाबदेही आई है। सब वर्गों से सुझाव लेकर नीतियां बनाई जाती हैं, जो अब फाइलों से निकलकर लोगों तक पहुंच रही हैं।

    जानकारी

    क्या मोदी लहर कम हुई है?

    चुनावों में चुनौती और मोदी लहर के सवाल पर राठौड़ ने कहा कि जब लहर होती है तो सबको दिखाई देती है, लेकिन जब जमीन पर करंट होता है तो जमीन से जुड़े लोगों को इसका पता चलता है। मोदी का अडंरकरंट चल रहा है।

    विपक्ष के आरोप

    विपक्ष के आरोपों पर ये बोले राठौड़

    विपक्ष, मोदी सरकार पर नौकरियों की कमी, राफेल में घोटाले और वादे निभाने में विफल रहने का आरोप लगाता है।

    जब हमने इस बारे में राठौड़ से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि विपक्ष इतनी बुरी तरह बंट चुका है कि उसका कोई अस्तित्व नहीं रहा। जिस तरह की बातें कांग्रेस अध्यक्ष कर रहे हैं, उससे दुख होता है कि एक समय इतनी बड़ी पार्टी रही कांग्रेस अब सिमट गई है और झूठ पर झूठ बोल रही है।

    चुनौती

    सपा-बसपा, राहुल-प्रियंका भाजपा के लिए चुनौती?

    उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी एक साथ आई हैं। वहीं कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को राजनीति में उतारा है। हमने राठौड़ से पूछा कि ये नए समीकरण भाजपा के लिए चुनौती होंगे?

    इस पर उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी जैसा कप्तान है। दूसरी तरफ कोई टीम ही नहीं है, लेकिन कप्तान की लड़ाई हो रही है। हर प्रदेश में एक-दो प्रधानमंत्री घूम रहे हैं।

    सेना पर राजनीति

    राजनीति में सेना के इस्तेमाल पर क्या बोले राठौड़?

    भाजपा पर राजनीति के लिए सेना के इस्तेमाल के आरोप लगते रहे हैं। इसके सवाल पर उन्होंने कहा कि आज तक हवाई जहाज उड़ते नहीं थे, क्योंकि डर लगता था कि युद्ध हो जाएगा, लेकिन मोदी सरकार ने कहा कि भारत के ऊपर आक्रमण को स्वीकार नहीं करेंगे।

    उन्होंने कहा कि ऐसा निर्णय प्रधानमंत्री मोदी ने बार-बार लिया और सेना को कहा कि अगर असफलता होती है तो उसके जिम्मेदार वो होंगे। प्रधानमंत्री मोदी चुनाव को देखकर फैसले नहीं लेते।

    विकास

    विवादित बयानों पर बोले- 'हम विकास की बात करेंगे'

    नेताओं द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान दिए जा रहे विवादित बयानों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "हम विकास की बात करेंगे, राष्ट्रवाद की बात करेंगे। हमने विकास किया है।"

    उन्होंने कहा, "मैं चुनौती देता हूं कि अगर हर पंचायत के अंदर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने घर न दिखा दूं... उसी गांव के अंदर गैस के सिलेंडर दिखा दूंगा। हमने जमकर विकास किया है। 5 लाख तक मुफ्त इलाज लोगों तक पहुंचाया है।"

    जानकारी

    'राष्ट्रवाद की बात करेंगे'

    राठौड़ ने कहा कि हमने बचपन से महाराज प्रताप और शिवाजी की कहानी पढ़ी है। वो देशभक्ति है, राष्ट्रवाद है। जो बचपन से सीखते आ रहे हैं अब उसकी बात करना गुनाह है क्या?

    साध्वी प्रज्ञा का बयान

    राष्ट्रवाद की बात करने वाली पार्टी शहीद की अपमान क्यों कर रही?

    हमने राठौड़ से पूछा कि राष्ट्रवाद की बात करने वाली पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा मुंबई हमलों में शहीद हेमंत करकरे का अपमान करती हैं। क्या उनका यह बयान राष्ट्रवाद के खिलाफ नहीं है?

    इस पर उन्होंने कहा, "अगर पुलिस को गलत इस्तेमाल किया जाए तो। कांग्रेस ने ही पुलिस को गलत तरीके से इस्तेमाल करना शुरू किया है। कांग्रेस के अध्यक्ष (राहुल गांधी) भी जमानत पर हैं।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय जनता पार्टी
    राहुल गांधी
    साध्वी प्रज्ञा

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    भारतीय जनता पार्टी

    मध्य प्रदेशः आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में भाजपा विधायक गिरफ्तार मध्य प्रदेश
    अमित शाह ने गांधीनगर से नामांकन दाखिल किया, पहली बार लड़ रहे हैं लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी
    'शॉटगन' के भाजपा छोड़ने पर बोलीं सोनाक्षी, कहा- पापा ने निर्णय लेने में कर दी देरी नरेंद्र मोदी
    मध्य प्रदेश: कांग्रेस सरकार ने RSS कार्यालय से हटाई सुरक्षा, दिग्विजय सिंह ने किया विरोध भोपाल

    राहुल गांधी

    वायुसेना प्रमुख- राफेल आने के बाद सीमा के पास आने की हिम्मत भी नहीं करेगा पाकिस्तान चीन समाचार
    कांग्रेस ने AAP को दिया चार सीटों पर लड़ने का ऑफर, केजरीवाल के जवाब का इंतजार दिल्ली
    कांग्रेस का हाथ थामेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, पटना साहिब से लड़ सकते हैं चुनाव बिहार
    मिशन शक्ति: राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी को दी थियेटर दिवस की शुभकामनाएं, जानिये विपक्ष की प्रतिक्रिया भारत की खबरें

    साध्वी प्रज्ञा

    मालेगांव धमाके मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा ने थामा भाजपा का दामन, भोपाल से लड़ेंगी चुनाव मध्य प्रदेश
    साध्वी के खिलाफ कोर्ट पहुंचा मालेगांव धमाके का पीड़ित परिवार, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग दिग्विजय सिंह
    साध्वी प्रज्ञा ने किया शहादत का अपमान, कहा- हेमंत करकरे को मिली कर्मों की सजा भारतीय जनता पार्टी
    साध्वी प्रज्ञा के बचाव में प्रधानमंत्री मोदी, कहा- उनकी उम्मीदवारी हिंदू आतंकवाद कहने वालों को जवाब भोपाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025