Loading...
'पिच टू गेट रिच 2' में जीनत अमान, करण जौहर और मलाइका अरोड़ा संग जमेगी महफिल
'पिच टू गेट रिच 2' में नजर आएंगी जीनत अमान

'पिच टू गेट रिच 2' में जीनत अमान, करण जौहर और मलाइका अरोड़ा संग जमेगी महफिल

Nov 18, 2026
05:02 pm

क्या है खबर?

दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान जल्द ही रियलिटी शो 'पिच टू गेट रिच' के दूसरे सीजन में ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें हाल ही में करण जौहर और मलाइका अरोड़ा के साथ शो के सेट पर शूटिंग करते देखा गया है। हालांकि, शो में वो जज या मेंटर किस भूमिका में होंगी, ये अभी साफ नहीं है। खबर है कि जीनत इस मंच पर अपने जबरदस्त फैशन सेंस के साथ बिजनेस की समझ भी साझा करेंगी।

मौजूदगी

फैशन और बिजनेस के मंच पर नया नजरिया लाएंगी जीनत

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में जीनत को 'पिच टू गेट रिच सीजन 2' के सेट पर मलाइका अरोड़ा और करण जौहर संग देखा गया, जिससे नए सीजन को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

जीनत जज बनेंगी या मेंटर, इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है, लेकिन इतना तय है कि फैशन और बिजनेस की दुनिया के नए हुनर को तराशने वाले इस शो में जीनत की मौजूदगी एक नया नजरिया जरूर लेकर आएगी।

अलग अंदाज

अब दिखेगा जीनत अमान का बिजनेस वाला अंदाज

प्रोडक्शन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने जूम को बताया, "जीनत जी 'पिच टू गेट रिच सीजन 2' का हिस्सा हैं। हालांकि, ये अभी साफ नहीं है कि वह जज हैं या मेंटर, लेकिन उन्होंने शो की शूटिंग जरूर शुरू कर दी है। इस शो में दर्शकों को उनका फैशन के साथ-साथ बिजनेस चलाने का हुनर भी देखने को मिलेगा। शो के बाकी सदस्यों के साथ उनकी मौजूदगी से इस सीजन में ग्लैमर का तड़का लगेगा।"

ADVERTISEMENT

अनुभव

फैशन के बाद अब कारोबार के गुर सिखाएंगी जीनत

भारतीय फैशन और फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाने वाली जीनत अमान का इस शो से जुड़ना बेहद खास है। उन्होंने कई पीढ़ियों के फैशन और ग्लैमर को प्रभावित किया है।

ये शो नए फैशन कारोबारियों और उनके सपनों पर आधारित है। इसमें जीनत अमान अपने अनुभव साझा करेंगी। दर्शकों को उनके फैशन से जुड़े अनुभवों के साथ यह भी जानने का मौका मिलेगा कि फैशन की दुनिया में कारोबार कैसे चलता है।

ADVERTISEMENT

कॉन्सेप्ट

फैशन, बिजनेस और ग्लैमर का अनोखा संगम

बता दें कि 'पिच टू गेट रिच' के दूसरे सीजन में मनोरंजन, फैशन और बिजनेस जगत की दिग्गज हस्तियां उभरते उद्यमियों को परखेंगी।

यहां प्रतियोगी अपने कलेक्शन, ब्रांड स्टोरी और बिजनेस आइडिया पेश करेंगे। पहले सीजन में अक्षय कुमार, मनीष मल्होत्रा करण जौहर और मलाइका अरोड़ा नजर आए थे।

इस मंच पर पैनल के सामने बिजनेस आंकड़ों के साथ रैंप वॉक या प्रेजेंटेशन से प्रोडक्ट की खूबी भी साबित करनी होती है, जिससे पहला सीजन युवाओं में बेहद लोकप्रिय हुआ।

ADVERTISEMENT