LOADING...
अक्षय कुमार-करण जौहर का महा-ऐलान, 'पिच टू गेट रिच 2' में खेला 100 करोड़ का दांव
'पिच टू गेट रिच 2' के साथ लौटे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार-करण जौहर का महा-ऐलान, 'पिच टू गेट रिच 2' में खेला 100 करोड़ का दांव

Jun 18, 2026
06:51 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार और मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर अपने हिट बिजनेस रियलिटी शो 'पिच टू गेट रिच' के सीजन 2 के साथ धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। दूसरे सीजन का बजट पिछले सीजन के 40 करोड़ रुपये से 150 प्रतिशत बढ़ाकर सीधे 100 करोड़ रुपये कर दिया गया है, ताकि फैशन और लाइफस्टाइल की दुनिया में नए विचार के साथ कदम रखने वाले देश के नए युवाओं को अमीर बनने और अपने बिजनेस को बड़ा करने का मौका मिल सके।

ऐलान

पहले सीजन की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद लौटा 'पिच टू गेट रिच 2'

क्या आपके पास कोई कमाल का फैशन या लाइफस्टाइल बिजनेस आइडिया है तो अक्षय कुमार और करण जौहर आपके सपने को सच करने के लिए तैयार हैं। दोनों अपने शो 'पिच टू गेट रिच' सीजन 2 में नए उद्यमियों पर लगाने के लिए 100 करोड़ रुपये का भारी-भरकम फंड लेकर आ रहे हैं। पहले सीजन की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अब 'पिच टू गेट रिच' पहले से कहीं ज्यादा भव्य और बड़े रूप में लौटने के लिए तैयार है।

पंजीकरण

फैशन रियलिटी शो सीजन 2 के लिए पंजीकरण शुरू

करण जौहर से लेकर नवीन जिंदल समेत देश के बड़े बिजनेस दिग्गजों के एक प्रतिष्ठित समूह ने आधिकारिक तौर पर भारत के पहले फैशन-केंद्रित बिजनेस रियलिटी शो के दूसरे सीजन के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। पहले सीजन के मुकाबले इस बार बजट में 150 प्रतिशत का भारी इजाफा किया गया है। ये नया फंड देश के नए फैशन स्टार्टअप्स और बिजनेस शुरू करने वाले युवाओं के लिए पैसा पाने का अब तक का सबसे बड़ा मौका है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो

Advertisement

बयान

क्या बोले अक्षय कुमार?

लॉन्च के मौके पर फैशन एंटरप्रेन्योर फंड (FEF) के प्रमोटर और निवेशक अक्षय कुमार ने कहा, "भारत के युवाओं में दुनिया के सबसे बड़े फैशन ब्रांड्स बनाने का टैलेंट और हौसला दोनों है। 'पिच टू गेट रिच' शो के जरिए हम नए बिजनेस शुरू करने वालों को पैसा, सही सलाह और हर वो मदद दे रहे हैं, जिससे वे अपने काम को बहुत बड़ा बना सकें। ये 100 करोड़ का फंड भारतीय फैशन के भविष्य में हमारा निवेश है।"

अवसर

नया फैशन बिजनेस चमकाने का पूरा मौका

फैशन की दुनिया में कुछ नया और अलग करने वाले युवाओं की पहचान करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया 'पिच टू गेट रिच' शो बिजनेस शुरू करने वालों को न केवल पैसा देता है, बल्कि उन्हें सही मार्गदर्शन, रणनीतिक सलाह, इंडस्ट्री के बड़े लोगों से संपर्क और लंबे समय तक बिजनेस सहायता भी प्रदान करता है। सीजन 2 नए और होनहार फैशन उद्यमियों को अपने बिजनेस को बढ़ाने और बड़ा ब्रांड बनाने में मदद करेगा।

Advertisement