NEET विवाद के बीच सीरीज 'द स्कैम: लीक्ड' का ऐलान, परीक्षा पेपर लीक पर है आधारित
क्या है खबर?
NEET परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में छात्रों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच, ZEE5 ने अपनी ओरिजिनल सीरीज 'द स्कैम: लीक्ड' का ऐलान कर दिया है। निर्माताओं ने इसका टीजर भी जारी किया है, जो मेडिकल प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्रों में कथित धांधली पर आधारित है। जब प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन जारी है, तो ऐसे समय में सीरीज का टीजर आते ही चर्चा का विषय बन गया है।
रिलीज
जानिए कैसा है सीरीज का टीजर
ZEE5 ने वेब सीरीज का टीजर जारी करते हुए लिखा, 'एक कागज़। लाखों सपने। एक लीक। अविश्वास में डूबा पूरा देश। घोटाला: लीक, जल्द आ रहा है Zee5 पर!'
इसकी शुरुआत सीलबंद प्रश्नपत्रों को भेजने की तैयारी से होती है। फिर एक संगठित नेटवर्क की झलक मिलती है, जो गुप्त तरीके से प्रश्नपत्रों तक पहुंच जाता है। ये सीरीज एक बड़े पैमाने पर घोटाले का पर्दाफाश करती है।
फिलहाल सीरीज की रिलीज तारीख का ऐलान अभी नहीं हुआ है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
One paper. Millions of dreams. One leak. A nation in disbelief. 🔥
— ZEE5Official (@ZEE5India) July 22, 2026
The Scam: Leaked, Coming Soon on Zee 5!@SLEsocial #RedijSamee #AnandSingh @BalwinderJanjua #PragatiDeshmukh #SpellBoundLabs#TheScamLeaked #BoldStoriesLiveHereOnZee5 #Zee5 pic.twitter.com/JYv7SFjG5o