भारत में इस OTT प्लेटफॉर्म में दिखाए जाएंगे 2026 से 2034 तक के फीफा वर्ल्ड कप
फुटबॉल फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। ZEE एंटरटेनमेंट ने भारत में 2026 FIFA वर्ल्ड कप के प्रसारण अधिकार हासिल कर लिए हैं।
यह बड़ा टूर्नामेंट 11 जून से अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की मेजबानी में आयोजित होगा। इस बार इसमें रिकॉर्ड 48 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 104 मैच खेले जाएंगे, जिससे दर्शकों को रोमांचक फुटबॉल का भरपूर मसाला देखने को मिलेगा।
डील में 2034 तक के FIFA इवेंट्स हैं शामिल
ZEE का यह समझौता सिर्फ 2026 के वर्ल्ड कप तक ही सीमित नहीं है। इसके तहत 2030 वर्ल्ड कप समेत 2034 तक के दूसरे FIFA इवेंट्स भी दिखाए जाएंगे।
मैच ZEE5 प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम होंगे और यूनाइट8 स्पोर्ट्स चैनल्स पर प्रसारित किए जाएंगे। इन मैचों का प्रसारण संभवत कई भारतीय भाषाओं में किया जाएगा।
कंपनी के CEO पुनीत गोयंका ने इसे एक अहम रणनीतिक साझेदारी बताया है। उनका कहना है कि इस डील का मकसद भारत में फुटबॉल की पहुंच को और बढ़ाना है।
खास बात यह है कि रिलायंस-डिज्नी और सोनी जैसी बड़ी मीडिया कंपनियां इन अधिकारों को हासिल करने से चूक गईं।