Page Loader
जहीर इकबाल ने छुए सासू मां पूनम सिन्हा के पैर, अनबन की अफवाहों पर लगाया विराम 
जहीर इकबाल ने छुए पूनम सिन्हा के पैर

जहीर इकबाल ने छुए सासू मां पूनम सिन्हा के पैर, अनबन की अफवाहों पर लगाया विराम 

Jun 21, 2024
02:19 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। चर्चा है कि सोनाक्षी अपने बॉयफ्रेंड-अभिनेता जहीर इकबाल के साथ मुंबई में 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इनकी शादी को लेकर कई तरह की अफवाह भी उड़ रही है। बताया जा रहा था कि सोनाक्षी के अलग धर्म में शादी करने से पूरा सिन्हा परिवार खफा है। अब अनबन की अफवाहों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो

ससुर शत्रुघ्न सिन्हा के साथ नजर आए जहीर

सामने आए वीडियो में जहीर को सोनाक्षी की मां और अपनी सासू मां पूनम सिन्हा के पैर छूते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के बाद उन्होंने उड़ रही तमाम अनबन की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। बता दें कि बीती शाम को दोनों परिवार रात के खाने के लिए जहीर के घर पर मिले। कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें जहीर अपने होने वाले ससुर शत्रुघ्न सिन्हा के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो