NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जहीर इकबाल ने सोनाक्षी संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, अभिनेत्री को बताया दोस्त
    अगली खबर
    जहीर इकबाल ने सोनाक्षी संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, अभिनेत्री को बताया दोस्त
    जहीर इकबाल ने सोनाक्षी संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

    जहीर इकबाल ने सोनाक्षी संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, अभिनेत्री को बताया दोस्त

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jan 18, 2022
    10:00 pm

    क्या है खबर?

    दिग्गज अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपनी प्रेम कहानियों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल में उनका नाम अभिनेता जहीर इकबाल के साथ जुड़ा था।

    बॉलीवुड गलियारों से ऐसी खबरें आई थीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब सोनाक्षी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर जहीर ने चुप्पी तोड़ी है।

    इस अभिनेता ने एक इंटरव्यू में बताया कि सोनाक्षी केवल उनकी बेस्ट फ्रेंड हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कहा।

    रिपोर्ट

    मुझे नहीं पता कि ये अफवाहें अचानक क्यों शुरू हो गईं- जहीर

    टाइम्स ऑफ इंडिया को जहीर ने कहा कि सोनाक्षी उनकी अच्छी दोस्त हैं। उन्होंने सोनाक्षी संग अपने रिलेशनशिप की अटकलों का खारिज कर दिया है।

    उनसे पूछा गया कि सोनाक्षी के साथ उनकी बॉन्डिंग को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

    इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "वह मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं। मुझे नहीं पता कि ये अफवाहें अचानक क्यों शुरू हो गईं। हम सब इतने सालों से एक साथ घूम रहे हैं।"

    डेटिंग

    कब दोनों की डेटिंग की खबरों ने पकड़ा तूल?

    बीते दस दिसंबर को एक्टर जहीर ने अपना जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर सोनाक्षी ने जहीर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं।

    उन्होंने अपने पोस्ट में जहीर के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी। इस तस्वीर में सोनाक्षी काले रंग के लिबाज में क्या खूब लग रही थीं।

    वहीं, जहीर उनके कंधे पर हाथ रखकर बाल संवारते हुए नजर आए थे। फिर क्या था; दोनों की डेटिंग की खबरों ने तूल पकड़ ली।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    सोनाक्षी ने इस अंदाज में दी थी जहीर को जन्मदिन की बधाई

    सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, 'दुनिया के सबसे ज्यादा परेशान करने वाले इंसान को जन्मदिन की बधाई। साथ ही इस ग्रह पर सबसे अद्भुत इंसान कौन हो सकता है। यह कैसे संभव हो सकता है? आप ऐसे कैसे हो? पैदा होने के लिए धन्यवाद।'

    खबरों की मानें तो जहीर सलमान खान के अच्छे दोस्त हैं और सलमान के जरिए ही इन दोनों की मुलाकात हुई। दोनों को हमेशा साथ में समय बिताते हुए देखा गया है।

    फिल्म

    फिल्म 'डबल XL' में दिखेंगे जहीर और सोनाक्षी

    सोनाक्षी और जहीर मुदस्सर अजीज की फिल्म 'डबल XL' में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म की कहानी मोटापे का शिकार हुईं महिलाओं के इर्दगिर्द घूमती है।

    इस फिल्म के लिए सोनाक्षी अपना बजन बढ़ाएंगी। इस फिल्म का निर्देशन सतराम रमानी कर रहे हैं, जो इससे पहले फिल्म 'हेलमेट' के निर्देशक रह चुके हैं।

    इस फिल्म में हुमा कुरैशी की भी एंट्री हो गई है। वह भी फिल्म के लिए अपना वजन बढ़ाएंगी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    जहीर के करियर की बात करें तो उन्हें फिल्म 'नोटबुक' से शोहरत मिली। इस फिल्म के साथ उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सलमान की प्रोडक्शन कंपनी ने इस फिल्म का निर्माण किया था।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों में भी नजर आएंगी सोनाक्षी

    सोनाक्षी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह दहेज प्रथा पर आधारित वेब फिल्म 'बुलबुल तरंग' में नजर आएंगी। वह कॉमेडी फिल्म 'ककुड़ा' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।

    इसके अलावा वह निर्देशक संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरा मंडी' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। फिलहाल इस सीरीज की कास्टिंग की प्रक्रिया चल रही है।

    वेब सीरीज 'फालेन' के साथ वह अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    सोनाक्षी सिन्हा
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    यूबीसॉफ्ट 2026 में लॉन्च कर सकती है 'प्रिंस ऑफ पर्शिया' गेम का रीमेक गेम
    डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- भारत ने जीरो टैरिफ व्यापार समझौते की पेशकश की डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिका ने तुर्की के साथ 30.4 करोड़ डॉलर की मिसाइल बिक्री सौदे को मंजूरी दी अमेरिका
    डोनाल्ड ट्रंप नहीं चाहते भारत में उत्पादन बढ़ाए ऐपल, टिम कुक से कही ये बात  ऐपल

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    क्या सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का हुआ था ब्रेकअप? अभिनेत्री ने बताई सच्चाई बॉलीवुड समाचार
    निर्देशक कबीर खान के घर पर हुई विक्की कौशल-कैटरीना कैफ की सगाई- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    जयपुर में गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से शादी करने वाले हैं राजकुमार राव- रिपोर्ट जयपुर
    प्यार में हैं कंगना रनौत, बोलीं- अगले पांच साल में शादी और बच्चों की प्लानिंग बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    क्या सुनील शेट्टी बनने जा रहे अंडरवर्ल्ड डॉन? OTT पर कर सकते हैं डेब्यू नेटफ्लिक्स
    वेंकट प्रभु की तमिल फिल्म 'मानाडू' का बनेगा हिन्दी रीमेक दक्षिण भारतीय सिनेमा
    अर्जुन की फिल्म 'लेडी किलर' में हुई भूमि पेडनेकर की एंट्री अर्जुन कपूर
    ....जब अरुण गोविल को धूम्रपान के लिए पड़ी गालियां, तो छोड़ दी सिगरेट सेलिब्रिटी गॉसिप

    सोनाक्षी सिन्हा

    साइबर बुलिंग से परेशान होकर सोनाक्षी सिन्हा ने दर्ज करवाई FIR, गिरफ्तार हुआ शख्स इंस्टाग्राम
    गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हैं इन बॉलीवुड सितारों के नाम शाहरुख खान
    इस तरह अपनी त्वचा और बालों की देखभाल करती हैं सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड समाचार
    पहली बार पर्दे पर साथ दिखेंगे शत्रुघ्न और सोनाक्षी सिन्हा, खास गाने के लिए बनी जोड़ी बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    पंजाब के 'स्टेट आइकन' नहीं रहे सोनू सूद, चुनाव आयोग ने वापस लिया नाम पंजाब
    बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी अक्षय-टाइगर की 'बड़े मियां छोटे मियां'- रिपोर्ट अक्षय कुमार
    नेटफ्लिक्स पर कब देखने को मिलेगी तापसी पन्नू की फिल्म 'लूप लपेटा'? नेटफ्लिक्स
    सुकेश संग रोमांटिक तस्वीर वायरल होने के बाद जैकलीन ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025