NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मुदस्सर अजीज की फिल्म 'डबल XL' नजर आ सकती हैं सोनाक्षी और हुमा कुरैशी
    अगली खबर
    मुदस्सर अजीज की फिल्म 'डबल XL' नजर आ सकती हैं सोनाक्षी और हुमा कुरैशी
    फिल्म में साथ दिख सकती हैं सोनाक्षी सिन्हा और कुमा कुरैशी

    मुदस्सर अजीज की फिल्म 'डबल XL' नजर आ सकती हैं सोनाक्षी और हुमा कुरैशी

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 17, 2021
    11:40 am

    क्या है खबर?

    काफी समय से निर्देशक मुदस्सर अजीज की अगली फिल्म 'डबल XL' सुर्खियों में है। इस फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा को पहले ही साइन किया जा चुका था और अब खबर है कि फिल्म में एक नहीं, बल्कि दो अभिनेत्रियां होंगी।

    इसमें अभिनेत्री हुमा कुरैशी की एंट्री भी हो गई है, जिसके बाद बेशक फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ जाएगा।

    ये दोनों ही अभिनेत्रियां फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली हैं।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    रिपोर्ट

    फिल्म के लिए वजन बढ़ाएंगी हुमा और सोनाक्षी

    बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, मुदस्सर अजीज यह फिल्म अश्विनी यार्डी के साथ मिलकर बना रहे हैं। फिल्म की कहानी मोटापे का शिकार हुईं महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती दिखेगी।

    फिल्म से हुमा भी जुड़ गई हैं। वह भी सोनाक्षी की तरह अपने किरदार के साथ न्याय करने के लिए अपना कई किलो वजन बढ़ाएंगी। फिल्म की शूटिंग लंदन में होगी।

    इस फिल्म का निर्देशन सतराम रमानी कर रहे हैं, जो इससे पहले फिल्म 'हेलमेट' के निर्देशक रह चुके हैं।

    चर्चा

    क्या अक्षय कुमार भी हैं फिल्म का हिस्सा?

    पिछले दिनों सुनने में आया था कि इस फिल्म में अक्षय कुमार भी नजर आएंगे। चर्चा थी कि वह प्रोस्थेटिक मेकअप की मदद से एक मोटे व्यक्ति के रूप में नजर आएंगे और फैंस को बड़ा सरप्राइज देंगे।

    अक्षय अपनी बॉडी के साथ जल्दी प्रयोग नहीं करते, इसलिए उन्हें एक अलग लुक देने के लिए निर्माता मेकअप आर्टिस्ट की मदद लेंगे। अक्षय का किरदार वैसा ही होगा, जैसा फिल्म 'बधाई हो बधाई' में अनिल कपूर का था।

    जानकारी

    फिल्म 'ककुड़ा' की शूटिंग में व्यस्त हैं सोनाक्षी

    इन दिनों सोनाक्षी फिल्म 'ककुड़ा' की शूटिंग कर रही हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें सोनाक्षी भूत का शिकार करती दिखेंगी। इसमें उनके साथ रितेश देशमुख और साकिब सलीम भी नजर आएंगे।

    ककुड़ा' की कहानी गांव में एक अजीब अभिशाप के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें सोनाक्षी, रितेश और साकिब की तिकड़ी का सामना एक चुनौतीपूर्ण भूत से होता है।

    वेब सीरीज 'फॉलेन' और संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरा मंडी' भी सोनाक्षी के खाते से जुड़ी है।

    फिल्में

    इन फिल्मों में नजर आएंगी हुमा

    बात करें हुमा कुरैशी की तो वह आजकल फिल्म 'मोनिका ओह माय डार्लिंग' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और राधिका आप्टे नजर आएंगी। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

    इसके अलावा अजीत कुमार अभिनीत तमिल फिल्म 'वालिमाई' में भी हुमा एक बेहद खास भूमिका निभा रही हैं। बोनी कपूर इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को बना रहे हैं।

    उन्हें पिछली बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'बेल बॉटम' में देखा गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सोनाक्षी सिन्हा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    अक्षय कुमार

    अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में हो सकती है रिलीज स्वतंत्रता दिवस
    इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ काम करेंगे सुनील शेट्टी के बेटे अहान मनोरंजन
    अक्षय ने सुनील शेट्टी के बेटे अहान के साथ फिल्म करने की खबर को बताया अफवाह बॉलीवुड समाचार
    अक्षय सितंबर से फिर शुरू कर सकते हैं फिल्म 'राम सेतु' की शूटिंग मनोरंजन

    बॉलीवुड समाचार

    ठंडे बस्ते में गई रकुल प्रीत सिंह की 'छत्रीवाली', कॉन्डम टेस्टर की भूमिका में थीं अभिनेत्री मनोरंजन
    रितेश देशमुख अभिनीत संजय गुप्ता की 'विस्फोट' से बॉलीवुड में वापसी करेंगे फरदीन खान सोशल मीडिया
    क्या कार्तिक को मिला वाशु भगनानी की एकसाथ तीन फिल्मों का प्रस्ताव? अक्षय कुमार
    सलमान और आयुष की 'अंतिम' ZEE5 पर होगी रिलीज, सिंगल स्क्रीन पर भी आएगी फिल्म मनोरंजन

    मनोरंजन

    अभिनेता शहीर शेख बने पिता, पत्नी रुचिका ने दिया बेटी को जन्म सोशल मीडिया
    अवॉर्ड नॉमिनेटेड अंग्रेजी फीचर फिल्म 'नो लैंड्स मैन' से नवाजुद्दीन सिद्दीकी का फर्स्ट लुक जारी बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया पर उड़ी सपना चौधरी की मौत की अफवाह, कुछ और है सच्चाई हरियाणा
    अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' 16 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज अक्षय कुमार

    सोनाक्षी सिन्हा

    जानें दिसंबर में 'दबंग 3' सहित कौन सी बड़ी फिल्में होंगी रिलीज़ हॉलीवुड समाचार
    'महाभारत' और 'रामायण' को लेकर सोनाक्षी और एकता कपूर पर मुकेश खन्ना ने कसा तंज टीवी शो
    सोनाक्षी सिन्हा ने की विवेक अग्निहोत्री की पुलिस से शिकायत, जानिए क्या है मामला बॉलीवुड समाचार
    सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ मुरादाबाद में दर्ज हुई चार्जशीट, धोखाधड़ी का लगा आरोप नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025