Loading...
'ये प्रेम मोल लिया' ट्रेलर: आयुष्मान-शरवरी की जोड़ी कमाल, दिल जीत लेगी परिवारिक कहानी

'ये प्रेम मोल लिया' ट्रेलर: आयुष्मान-शरवरी की जोड़ी कमाल, दिल जीत लेगी परिवारिक कहानी

Nov 18, 2026
06:48 pm

क्या है खबर?

सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' एक बार फिर 'प्रेम' को वापस ले आई है। इस बार इस किरदार और पारिवारिक रिश्तों को संभालने की जिम्मेदारी आयुष्मान खुराना ने उठाई है। उनके साथ शरवरी मुख्य किरदार में शामिल हैं। राजश्री प्रोडक्शन द्वारा निर्मित फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह एक ऐसी प्रेम-कहानी का दावा करता है जो दोस्ती से शुरू होकर परिवार, उम्मीदों और एक झूठ की मुश्किलों में पड़ जाती है।

ट्रेलर

'प्रेम' के किरदार में दिखे आयुष्मान, 'पूर्वा' बनकर छाईं शरवरी

फिल्म का ट्रेलर राजश्री के यादगार किरदार 'प्रेम' से मिलवाता है जिसे आयुष्मान निभा रहे हैं। वहीं, शरवरी ने 'पूर्वा' नाम की लड़की का किरदार निभाया है।

कहानी 2 पक्के दोस्तों से शुरू होती है, जिनके बीच प्यार जगह बनाना शुरू कर चुका है। तभी एक झूठ से गलतफहमियां पैदा हो जाती हैं, जिससे पारिवारिक विवाद और संघर्ष की शुरुआत होती है।

ट्रेलर दिखाता है कि कहानी सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं है, इसमें पारिवारिक भावनाएं भी शामिल हैं।

रिलीज

फिल्म में कलाकारों की फौज, जानिए कब होगी रिलीज

राजश्री प्रोडक्शन की फिल्मों में हमेशा से मुख्य प्रेमी जोड़े के साथ-साथ एक भरा-पूरा परिवार भी मौजूद रहता है।अपनी इस प्रथा को उन्होंने 'ये प्रेम मोल लिया' में भी बनाए रखा है।

आयुष्मान और शरवरी के अलावा, इसमें अनुपम खेर, सुप्रीया पाठक, सीमा पाहवा, स्वानंद किरकिरे और सौम्या टंडन समेत कई कलाकार मौजूद हैं।

सेंसर बोर्ड ने फिल्म को U/A 13+ रेटिंग दी है और इसकी अवधि 2 घंटे और 53 मिनट है। यह 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी।

ADVERTISEMENT