Loading...
'प्यार का पंचनामा 2' से शरवरी को कर दिया गया था रिजेक्ट, फिर ऐसे बदली किस्मत
शरवरी वाघ ने सुनाया करियर की शुरुआत का दिलचस्प किस्सा

'प्यार का पंचनामा 2' से शरवरी को कर दिया गया था रिजेक्ट, फिर ऐसे बदली किस्मत

Nov 23, 2026
07:41 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री शरवरी वाघ ने हाल ही में फिल्मों में आने से पहले अपने करियर से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' के लिए निर्देशक लव रंजन ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद उन्हें फिल्म निर्माण में काम करने का मौका मिला। होस्ट माधुरी दीक्षित के क्विज शो 'कोण होणार करोड़पती' में शरवरी ने बताया कि बिना किसी अनुभव के भी लव ने उन्हें सहायक निर्देशक के तौर पर काम दिया था।

याद

शरवरी ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को किया याद

माधुरी के साथ बातचीत के दौरान, शरवरी ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों के बारे में खुलकर बात करते हुए कहा, "मुझे याद है कि मैं 'प्यार का पंचनामा 2' के ऑडिशन के लिए गई थी, लेकिन बात नहीं बनी। मैंने उनसे पूछा, 'क्या मैं निर्देशक की सहायक बन सकती हूं?' उन्होंने मुझसे पूछा, 'क्या तुम्हें कुछ करना आता है?' मैंने कहा, 'नहीं, मुझे कुछ भी नहीं आता।' फिर भी उन्होंने मुझे काम दे दिया और मुझे सब कुछ सिखाया।"

फिल्म

शरवरी सूरज बड़जात्या की फिल्म में आएंगी नजर

शर्वरी ने बताया कि यह मौका उनके करियर के लिए एक अहम पड़ाव साबित हुआ।

उन्होंने 3 फिल्म, 'प्यार का पंचनामा 2', संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' और लव की 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया।

अब वह सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के साथ राजश्री की हीरोइन के रूप में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें वह आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी।

ADVERTISEMENT