यश की 'टॉक्सिक' ने तोड़ डाले एडवांस बुकिंग के सारे रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़
यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में आने से पहले ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।
फिल्म की एडवांस बुकिंग में 41 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार हो चुका है। अब तक 17,692 शोज के लिए 8.94 लाख टिकटें बिक चुकी हैं, जो इसकी शानदार ओपनिंग का साफ संकेत है।
कर्नाटक से हुई 'टॉक्सिक' की 17.31 करोड़ की बुकिंग
कर्नाटक के दर्शक इस फिल्म को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जहां से 17.31 करोड़ रुपये की बुकिंग हुई है। अकेले बेंगलुरु से ही इस कमाई का करीब आधा हिस्सा आया है।
फिल्म का हिंदी वर्जन भी दिल्ली-NCR और मुंबई जैसे शहरों में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। दिलचस्प बात यह है कि अभी कुल ऑक्यूपेंसी सिर्फ 32 प्रतिशत ही है, यानी अभी भी बड़ी संख्या में दर्शक फिल्म देखने आ सकते हैं।
IMAX जैसे प्रीमियम फॉर्मेट्स से भी फिल्म को काफी फायदा मिल रहा है। गीतु मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कलाकारों का एक बड़ा समूह है, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार दिख रही है।