यशोधरा बग्गा लेकर आ रही हैं वेब सीरीज 'देव भूमि', कहानी में आएगा यह दिलचस्प मोड़
यशोधरा बग्गा, जो इंस्टाग्राम पर अपनी हिट वर्टिकल कहानियों के लिए खूब जानी जाती हैं, अब अपनी नई वेब सीरीज 'देव भूमि' के साथ वापस आ गई हैं।
इस सीरीज की कहानी भूमि के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पति के सेना में मृत माने जाने के बाद उसके गम में डूबी है। खुद को सहारा देने के लिए, वह अपने पति के पुराने नंबर पर मैसेज भेजना शुरू कर देती है।
उसे नहीं पता होता है कि यह नंबर अब कृष्ण नाम के एक अनजान शख्स के पास है, जो धीरे-धीरे उसके दर्द से उबरने के सफर में उसका साथी बन जाता है, लेकिन कहानी में नया मोड़ तब आता है, जब उसका पति अचानक वापस लौट आता है और फिर चीजें बेहद पेचीदा हो जाती हैं।
यशोधरा ने कही यह बात
यशोधरा के 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनके पिछले प्रोजेक्ट्स को भी करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं।
यशोधरा का मानना है कि मोबाइल की छोटी स्क्रीन पर भी कितनी गहरी और असरदार कहानियां कही जा सकती हैं।