Loading...
'रामायण' के कर्नाटक वितरण का जिम्मा उठाएंगे यश, 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' ने संभाली कमान
'रामायण' के कर्नाटक वितरण का जिम्मा संभालेंगे यश

'रामायण' के कर्नाटक वितरण का जिम्मा उठाएंगे यश, 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' ने संभाली कमान

लेखन सयाली
Oct 26, 2026
02:00 pm

क्या है खबर?

'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसमें यश 'रावण' के किरदार में नजर आएंगे। अभिनेता को अभिनय के साथ-साथ एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। यश का प्रोडक्शन बैनर 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' कर्नाटक में इस फिल्म के वितरण का काम संभालेगा। 'सोनी पिक्चर्स' इसके अंतरराष्ट्रीय वितरण का काम संभाल रही है, जबकि 'धर्मा प्रोडक्शंस' भारत में हिंदी वितरण की देखरेख करेगा। 'प्राइम फोकस स्टूडियोज' और 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' ने मिलकर फिल्म को निर्मित किया है।

फिल्म

फिल्म में यश की भूमिका हुई और भी अहम

यश के प्रोडक्शन हाउस ने कर्नाटक क्षेत्र में अपनी भागीदारी की घोषणा करते हुए एक पोस्टर साझा किया, जिसमें कैप्शन लिखा गया, 'कर्नाटक क्षेत्र।'

फिल्म के निर्माता इसे दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं, जिसके चलते यश को कर्नाटक की बागडोर सौंपी गई है।

एक अभिनेता और निर्माता के रूप में यश की दोहरी भूमिका और उनके बैनर की वितरण जिम्मेदारियां, इस फिल्म में उनकी भूमिका को और भी अहम बनाती हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

ADVERTISEMENT