'टॉक्सिक' की रिलीज टली, निर्माताओं ने इस कारण लिया फैसला; बताई नई तारीख
क्या है खबर?
यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर चौंकाने वाली खबर आ रही है। यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। रिलीज से कुछ दिन पहले निर्माताओं द्वारा लिए गए इस फैसले ने फैंस का दिल तोड़ दिया है। हालांकि, यह फैसला मध्य पूर्व देशों में चल रहे संघर्ष के चलते लिया गया है जिसका खुलासा निर्माताओं ने किया।
पोस्ट
'टॉक्सिक' की नई रिलीज तारीख बताई, पोस्ट में किया बदलाव का खुलासा
'टॉक्सिक' के निर्माताओं ने पोस्ट साझा करते हुए बताया कि वह 19 मार्च को फिल्म पूरी दुनिया में रिलीज करने के लिए उत्साहित थे। हालांकि, मौजूद अनिश्चितता, खासतौर पर मध्य पूर्व में, ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी जिससे फिल्म का व्यापक दर्शकों तक पहुंचना निर्माताओं के लक्ष्य को प्रभावित करता है। पोस्ट में आगे कहा किया कि साझेदाराें के साथ व्यापक बैठक और गहन विचार करने के बाद फिल्म की रिलीज तारीख बदलने का फैसला लिया गया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Toxic : A Fairy Tale for Grown-Ups - in Cinemas Worldwide on 4 June 2026 pic.twitter.com/tg28qLUooH
— KVN Productions (@KvnProductions) March 4, 2026
रिलीज
जानिए अब कब रिलीज होगी 'टॉक्सिक'
'टॉक्सिक' अब 4 जून, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हाेगी। निर्माताओं के फैसले ने बॉक्स ऑफिस पर होने वाले बड़े टकराव को टाल दिया है जो 19 मार्च को होने वाला था। दरअसल, रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' इसी दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ऐन मौके पर यश अभिनीत फिल्म की रिलीज को बदलने का निर्माताओं का यह फैसला स्मार्ट मूव माना जा रहा है। हालांकि, इस फैसले से फैंस को झटका लगा है।