LOADING...
'टॉक्सिक' से जारी हुआ पहला गाना 'तबाही', यश के साथ यूं दिखीं कियारा आडवाणी

'टॉक्सिक' से जारी हुआ पहला गाना 'तबाही', यश के साथ यूं दिखीं कियारा आडवाणी

Mar 02, 2026
06:26 pm

क्या है खबर?

सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' ऐलान के बाद से चर्चा में हैं। फिल्म में मौजूद कलाकारों की पहली झलक और टीजर दिखाकर निर्माता पहले ही लोगों को उत्साहित कर चुके हैं। अब उन्होंने फिल्म से पहला गाना 'तबाही' जारी किया है। कियारा आडवाणी के साथ यश का ये पहला एकल गाना है जिसने आते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। गाने को हिंदी और कन्नड़ समेत कई अन्य भाषाओं में जारी किया गया है।

फिल्म

19 मार्च को बॉक्स ऑफिस का रुख बदलने आ रही 'टॉक्सिक'

'तबाही' गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी दमदार आवाज और संगीत दिया है, जबकि हिंदी बोल राज शेखर ने लिखे हैं। यश और कियारा आडवाणी का रोमांटिक अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। 'टॉक्सिक' 19 मार्च काे रिलीज हो रही है। इसका निर्देशन गीतु मोहनदास ने किया है। फिल्म के 2 टीजर जारी हो चुके हैं जिसमें बदला और खून-खराबा की दुनिया को दिखाया गया है। नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी इसका हिस्सा हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement