Page Loader
फिल्म 'सालार' के बाद शुरू होगा यश की 'KGF 3' पर काम, सामने आई यह जानकारी 
'सालार' के बाद शुरू होगा 'KGF 3' पर काम (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@thenameisyash)

फिल्म 'सालार' के बाद शुरू होगा यश की 'KGF 3' पर काम, सामने आई यह जानकारी 

Sep 29, 2023
03:56 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक प्रशांत नील मौजूदा वक्त में अपनी आगामी फिल्म 'सालार' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा प्रशांत के पास सुपरस्टार यश की 'KGF 3' भी है। ताजा खबर यह है कि 'KGF' की तीसरी किस्त 'KGF 3' साल 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'सालार' की रिलीज के बाद प्रशांत इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

यश

कई लुक टेस्ट से गुजरेंगे यश

पिंकविला के मुताबिक, यश की 'KGF 3' की शूटिंग 2024 में शुरू होगी। फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां 'KGF 2' की कहानी का अंत हुआ था। इसमें यश, संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी अपने किरदारों को दोहराते नजर आएंगे। फिल्म के लिए यश जल्द ही कई लुक टेस्ट से गुजरेंगे। इस खबर की जल्द आधिकारिक घोषणा की जाएगी। 'KGF 3' के निर्माण का जिम्मा विजय किरगंदुर ने संभाला है। फिल्म की कहानी प्रशांत ने लिखी है।

KGF

अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हैं पिछली दोनों फिल्में 

21 दिसंबर, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'KGF चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। यश ने रॉकी भाई बनकर लोगों का दिल जीत लिया था। फिल्म को कन्नड़ में बनाया गया था, जबकि यह तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में डब हुई। 'KGF चैप्टर 1' OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। फिल्म का दूसरा भाग 'KGF: 2' साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।