Loading...
'टॉक्सिक' की डूबती नैया को एक और झटका, अब अंग्रेजी वर्जन भी हुआ बुरी तरह फ्लॉप
'टॉक्सिक' के अंग्रेजी वर्जन का भी निकला दम

'टॉक्सिक' की डूबती नैया को एक और झटका, अब अंग्रेजी वर्जन भी हुआ बुरी तरह फ्लॉप

Sep 05, 2026
12:28 pm

क्या है खबर?

सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का अंग्रेजी वर्जन भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पस्त हो गया है। मुंबई, बेंगलुरु, गुरुग्राम और नोएडा जैसे 4 बड़े शहरों के महज 11 शो में रिलीज हुई इस फिल्म को देखने बेहद कम दर्शक पहुंचे। पूरे देश में इस इंग्लिश कट के सिर्फ 450 टिकट ही बिक सके, जिससे पहले दिन की कमाई लगभग 1.40 लाख पर सिमट गई। ये निराशाजनक शुरुआत फिल्म के लगातार गिरती बॉक्स ऑफिस कमाई को दर्शाती है।

कमाई

5 भाषाओं के बाद अब अंग्रेजी वर्जन का भी निकला दम

'टॉक्सिक' को बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ा झटका लगा है। 26 अगस्त को कन्नड़ और हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम में रिलीज होने के बाद अब फिल्म का अंग्रेजी वर्जन भी फ्लॉप साबित हुआ।

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी कियारा आडवाणी और नयनतारा जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह पूरी तरह खत्म हो चुका है।

अंग्रेजी वर्जन की इतनी निराशाजनक शुरुआत ने फिल्म की कमाई की डूबती नैया को और कमजोर कर दिया है।

खस्ताहाल

4 शहर, 11 शो और बिके सिर्फ 450 टिकट

'टॉक्सिक' का अंग्रेजी वर्जन 4 सितंबर को सिनेमाघरों में उतरा और पहले ही दिन पूरी तरह पस्त हो गया।

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, देशभर में इसके केवल 450 टिकट बिके। महज 1.40 लाख की कमाई हुई। मुंबई, बेंगलुरु, गुरुग्राम और नोएडा जैसे 4 बड़े शहरों में इसे सिर्फ 11 शो मिले थे।

गुरुग्राम और नोएडा में कुल मिलाकर 25 टिकट भी नहीं बिक पाए। सीमित स्क्रीन्स और दर्शकों की बेरुखी ने निर्माताओं की बची-खुची उम्मीदें भी तोड़ दीं।

ADVERTISEMENT

अनुमान

10 लाख भी नहीं कमा पाएगी 'टॉक्सिक'?

पहले ही दिन सिर्फ 1.40 लाख रुपये कमाने वाली 'टॉक्सिक' का अंग्रेजी वर्जन वीकेंड पर और भी बुरी तरह पिट सकता है।

दर्शकों के न आने से शनिवार और रविवार को इसके शो और कम किए जा सकते हैं।

5 और 6 सितंबर जैसे बड़े दिनों में भी फिल्म के सुधरने के कोई आसार नहीं हैं। कमाई की इस सुस्त रफ्तार को देखकर लगता है कि फिल्म पूरे रन में 10 लाख का आंकड़ा भी शायद ही पार कर पाएगी।

ADVERTISEMENT

कारण

क्यों फ्लॉप हुआ फिल्म का अंग्रेजी वर्जन?

'टॉक्सिक' का अंग्रेजी वर्जन पहले से ही मुश्किलों से घिरे माहौल में रिलीज हुआ। 26 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म को कड़े मुकाबले और बाद में आई नई फिल्मों का सामना करना पड़ा।

सबसे बड़ी वजह रही खराब 'वर्ड ऑफ माउथ'। यश के फैंस के बीच भारी दीवानगी के बावजूद आम दर्शकों ने इसे नकार दिया। इसके अलावा फिल्म में महिलाओं के चित्रण और हद से ज्यादा हिंसा की वजह से भी इस फिल्म की कड़ी आलोचना हुई।

ADVERTISEMENT