NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 27 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी यश की 'KGF: 2'
    अगली खबर
    27 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी यश की 'KGF: 2'
    अमेजन प्राइम पर आएगी यश की 'KGF: 2'

    27 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी यश की 'KGF: 2'

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 25, 2022
    12:02 pm

    क्या है खबर?

    चारों ओर साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'KGF चैप्टर: 2' का जलवा बरकरार है। फिल्म को सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

    साउथ ही नहीं, बल्कि फिल्म के हिंदी वर्जन को भी तव्वजो मिल रही है। फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

    अब इसकी OTT रिलीज को लेकर अहम जानकारी आई है। सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीतने के बाद 'KGF चैप्टर: 2' 27 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होगी।

    रिपोर्ट

    थिएट्रिकल रिलीज के डेढ़ महीने बाद OTT पर आएगी फिल्म

    बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, यश की 'KGF चैप्टर: 2' 27 मई को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।

    सिनेमाघरों में आने के करीब डेढ़ महीने बाद फिल्म OTT फ्लेटफॉर्म के दर्शकों से मुखातिब होगी। आमतौर पर आजकल फिल्में थिएट्रिकल रिलीज के एक महीने बाद OTT पर आ जाती हैं।

    'KGF चैप्टर: 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, इसलिए इसकी डिजिटल रिलीज में देरी होना लाजमी है।

    बहुभाषी रिलीज

    इन भाषाओं में OTT पर रिलीज होगी फिल्म

    ब्लॉकबस्टर फिल्म 'KGF चैप्टर: 2' हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में अमेजन प्राइम पर प्रसारित होगी। ऐसे में दर्शक घर बैठे विभिन्न भाषाओं में फिल्म का मजा उठा सकते हैं।

    यह 2018 में आई फिल्म 'KGF चैप्टर 1' का सीक्वल है। इस फिल्म को कन्नड़ में बनाया गया था, जबकि यह तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में डब हुई थी।

    यह ऑरिजनल फिल्म भी अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    रिकॉर्ड

    'KGF: 2' के हिंदी वर्जन ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड

    'KGF चैप्टर: 2' के हिंदी वर्जन ने कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। हाल में फिल्म ने 300 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री की है।

    'बाहुबली 2' के बाद हिंदी में डब की गई यह केवल दूसरी साउथ फिल्म है, जिसने 300 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश किया। यह 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली दसवीं हिंदी फिल्म बन गई है।

    फिल्म ने अपनी रिलीज के 11 दिनों में यह कीर्तिमान बनाया।

    फिल्म

    फिल्म में यश ने अभिनय से लूट ली महफिल

    'KGF चैप्टर 2' में यश ने लोगों का दिल जीत लिया है।

    इसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। फिल्म का लेखन भी उन्होंने ही किया है।

    फिल्म में संजय दत्त और रवीना टंडन भी नजर आए हैं। दो दशक बाद यह जोड़ी साथ दिखी। इसमें मालविका अविनाश और श्रीनिधि शेट्टी दिखी हैं।

    फिल्म को कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज किया गया। फिल्म ने केवल दस दिनों में 800 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    15 अप्रैल को ही अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' अमेजन प्राइम पर प्रसारित हुई है। 1 अप्रैल को प्रभास की 'राधे श्याम' अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की 'द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस' 12 मई को इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    संजय दत्त
    रवीना टंडन
    अमेजन प्राइम वीडियो

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    ऑस्कर के यूट्यूब चैनल पर दिखाई गई सूर्या की फिल्म 'जय भीम' यूट्यूब
    'लाइगर' के लिए विजय देवरकोंडा ने डबल कर दी अपनी फीस बॉलीवुड समाचार
    भारत की ओर से ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुईं 'जय भीम' और 'मरक्कर' ऑस्कर पुरस्कार
    कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार की फिल्मों को मुफ्त में प्रसारित करेगा अमेजन प्राइम लेटेस्ट फिल्में

    संजय दत्त

    बॉलीवुड के इन मशहूर कलाकारों के हैं जुड़वा बच्चे करण जौहर
    हर बार हंसने पर मजबूर कर देते हैं बॉलीवुड फिल्मों के ये बेहतरीन कॉमिक कैरेक्टर अक्षय कुमार
    'KGF चैप्टर 2' के टीजर ने रचा इतिहास, पहली बार भारतीय प्रोमो को मिले इतने व्यूज यूट्यूब
    'KGF चैप्टर 2' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक बॉलीवुड समाचार

    रवीना टंडन

    करिश्मा कपूर के बाद अब यह अभिनेत्री करने जा रहीं डिजिटल डेब्यू! अक्षय कुमार
    दूसरी बार नानी बनने जा रहीं रवीना टंडन, देखिए बेटी छाया के बेबी शॉवर की तस्वीरें बॉलीवुड समाचार
    रवीना का खुलासा, 'अंदाज अपना अपना' के सेट पर आमिर-सलमान नहीं करते थे बात बॉलीवुड समाचार
    रवीना टंडन ने किया बॉलीवुड के 'काले सच' का खुलासा, कही ये बातें नेपोटिज्म

    अमेजन प्राइम वीडियो

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और रोहित शेट्टी ने एक वेब सीरीज के लिए मिलाया हाथ बॉलीवुड समाचार
    साजिद नाडियाडवाला ने 'हीरोपंती 2' सहित पांच फिल्मों के लिए अमेजन प्राइम से करार किया सलमान खान
    IPL: प्रसारण अधिकार खरीदने के लिए साथ मिलकर बोली लगा सकती है सोनी और अमेजन प्राइम इंडियन प्रीमियर लीग
    क्या शाहिद कपूर की डेब्यू वेब सीरीज का शीर्षक 'फेक्स' होगा? बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025