Loading...
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के इवेंट में हादसा, छात्र का पैर टूटा; आयोजकों पर गिरी गाज
'टॉक्सिक' के इवेंट में हादसा, मामला दर्ज

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के इवेंट में हादसा, छात्र का पैर टूटा; आयोजकों पर गिरी गाज

Aug 23, 2026
06:14 pm

क्या है खबर?

साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के प्री-रिलीज इवेंट में एक बड़ा हादसा हो गया। कार्यक्रम के दौरान भारी-भरकम स्पीकर स्टैंड अचानक गिर गया, जिससे उस पर चढ़े 4 लोग नीचे गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के वक्त खुद अभिनेता यश स्टेज पर ही मौजूद थे। इस लापरवाही के बाद साइबरबाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए कार्यक्रम स्थल के अधिकारियों और इवेंट मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बयान

साउंड बॉक्स पर चढ़े थे फैंस, स्टैंड गिरने से छात्र समेत 4 घायल

पुलिस ने PTI को बताया, "फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान साउंड बॉक्स सिस्टम गिरने से 1 छात्र समेत 4 लोग घायल हो गए। ये कार्यक्रम शनिवार रात मेदचल स्थित एक निजी विश्वविद्यालय मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया था। स्टेज का बेहतर नजारा देखने के लिए युवा प्रशंसकों का एक समूह साउंड बॉक्स सिस्टम के स्टैंड पर चढ़ गया था, तभी अचानक वो नीचे गिर गया। इस हादसे में चारों लोग नीचे गिर पड़े और चोटिल हो गए।"

कार्रवाई

पुलिस ने आयोजकों पर दर्ज किया केस

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "एक छात्र का पैर टूट गया है, जबकि 3 अन्य को हल्की चोटें आई हैं।" इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रबंधन और इवेंट मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जब साउंड स्टैंड गिरा तो अभिनेता यश मंच से भाषण दे रहे थे। हादसा होते ही उन्होंने आयोजकों को घायलों की तुरंत मदद करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENT