Loading...
रावण के किरदार के बचाव में आगे आए यश, बोले- पूरी तरह से खलनायक नहीं
रावण के किरदार पर बोले यश

रावण के किरदार के बचाव में आगे आए यश, बोले- पूरी तरह से खलनायक नहीं

लेखन सयाली
Nov 09, 2026
05:09 pm

क्या है खबर?

'रामायण' की सफलता के बीच कई लोग रावण के किरदार को दर्शाने के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं। इस बीच यश ने इस किरदार को जटिल बताते हुए इसका बचाव किया है। 'रामायण' के निर्माताओं ने एक 'बिहाइंड द सीन' वीडियो साझा किया है, जिसमें यश रावण का रूप लेते दिख रहे हैं। इसमें यश ने बताया कि रावण का किरदार निभाने के उनके फैसले से शुरुआत में उनके दोस्त और परिवार वाले भी हैरान रह गए थे।

रावण

रावण कोई सीधा-सादा खलनायक नहीं- यश

यश ने बताया, "हमें ये समझने की जरूरत है कि रावण कोई सीधा-सादा खलनायक नहीं है। राम हृदय की तरह हैं और रावण दिमाग की तरह। आपके मन और हृदय के बीच हमेशा एक द्वंद्व बना रहता है। जैसे ही मैंने और नमित ने इस बारे में बात करना शुरू किया, हमें एहसास हुआ कि हम दोनों का सपना एक जैसा है। बस वहीं से हमारी अच्छी ट्यूनिंग बन गई।"

बयान

पोशाकों ने किरदार में झोंकी थी जान

यश ने आगे कहा, "जैसे ही मैंने अपनी पोशाकें पहनीं, पता नहीं, उस मुकुट में कुछ तो बात थी। उसे पहनते ही मुझे ऐसा लगा जैसे मैं रावण हूं।"

वीडियो में रणबीर कपूर, नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी ने भी यश की रावण के किरदार के लिए सराहना की। नमित ​​ने कहा कि रामायण को लेकर उनका एक विचार था और यश में कुछ असंभव कर दिखाने का जज्बा था।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

ADVERTISEMENT