Loading...
'रामायण' ने 'धुरंधर 2' और 'पुष्पा 2' को पिछाड़ा, बनाया प्रति घंटे टिकट बिक्री का रिकॉर्ड
'रामायण' ने तोड़ा 'धुरंधर 2' और 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड

'रामायण' ने 'धुरंधर 2' और 'पुष्पा 2' को पिछाड़ा, बनाया प्रति घंटे टिकट बिक्री का रिकॉर्ड

लेखन सयाली
Nov 09, 2026
03:53 pm

क्या है खबर?

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। अब इस फिल्म ने टिकट बेचने का एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। दिवाली वीकेंड पर इस फिल्म ने 'धुरंधर 2' और 'पुष्पा 2' को पिछाड़ दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, 'रामायण' ने एक घंटे में सबसे ज्यादा टिकट बिकने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहले हफ्ते सिनेमाघरों में एडवांस बुकिंग में ये फिल्म 'धुरंधर 2' के मुकाबले काफी कमजोर रही थी।

रिकॉर्ड

कैसा रहा प्रदर्शन?

'रामायण' ने अपने शुरुआती 4 दिनों में रोजाना 10 लाख से ज्यादा बुकिंग हासिल कीं और ऐसा करने वाली 6ठी भारतीय फिल्म बन गई। बुकमायशो की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 'रामायण' की एक घंटे के अंदर 1.10 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुकी हैं।

अगस्त 2023 से उपलब्ध 'प्रति घंटे की टिकट बिक्री' के रिकॉर्ड में, इस आंकड़े तक पहुंचने वाली ये पहली फिल्म बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड 'धुरंधर 2' के नाम दर्ज है।

जानकारी

सोमवार को बिकीं कितनी टिकट?

सोमवार को सुबह 9-10 बजे के बीच, 'रामायण' के लगभग 91,500 टिकट बिके। वहीं, रविवार को इसी समय 54,760 टिकट बिके थे। फिल्म ने पहले 'जवान' के पिछले प्रति-घंटे के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा और फिर 'धुरंधर 2' और 'पुष्प 2' को भी टक्कर दी।

ADVERTISEMENT