NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों में मौजूदगी दर्ज कराएंगी यामी गौतम
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों में मौजूदगी दर्ज कराएंगी यामी गौतम
    अभिनेत्री यामी गौतम की आने वाली फिल्में

    जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों में मौजूदगी दर्ज कराएंगी यामी गौतम

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 28, 2022
    12:02 pm

    क्या है खबर?

    काफी कम समय में अभिनेत्री यामी गौतम ने बॉलीवुड में अपनी मजूबत पहचान बनाई है।

    उनका जन्म 28 नवंबर, 1988 को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुआ था। आज वह अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं।

    इस अभिनेत्री ने पिछले साल ही जाने-माने फिल्ममेकर आदित्य धर के साथ शादी रचाई थी। शादी के रिश्ते में बंधने के बावजूद यामी ने सिनेमा की दुनिया से अपनी दूरी नहीं बनाई।

    आइए उनकी आगामी फिल्मों पर नजर डालते हैं।

    #1

    लॉस्ट

    पिछले कुछ समय से यामी 'लॉस्ट' को लेकर चर्चा में हैं। यह सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म है।

    यह एक युवा महिला क्राइम रिपोर्टर की कहानी है, जो एक युवा थिएटर कार्यकर्ता के अचानक गायब होने के पीछे की सच्चाई की खोज में है।

    फिल्म में पंकज कपूर, राहुल खन्ना, नील भूपलम, पिया बाजपेयी और तुषार पांडे जैसे कलाकार दिखाई देंगे। अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने इसका निर्देशन किया है।

    अभी फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

    #2

    ओह माय गॉड 2

    यामी के खाते में अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' है।

    इसमें वह फीमेल लीड भूमिका में दिखाई देंगी। यह पहली बार होगा जब यामी अक्षय के साथ किसी फिल्म में नजर आएंगी।

    इसका निर्देशन अमित राय कर रहे हैं। यह एक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें पंकज त्रिपाठी, अरुण गोविल और परेश रावल नजर आ सकते हैं।

    फिल्म में अक्षय भगवान शंकर का किरदार निभा रहे हैं।

    #3

    धूम धाम

    'धूम धाम' नाम की रोमांस कॉमेडी फिल्म में भी यामी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली हैं।

    B62 स्टूडियोज इसका निर्माण कर रही हैं। वहीं, इसके निर्देशन की जिम्मेदारी ऋषभ सेठ ने संभाली है। आदित्य धर, ऋषभ सेठ और आर्श वोरा ने फिल्म का लेखन किया है।

    इसमें यामी के साथ पर्दे पर लोकप्रिय अभिनेता प्रतीक गांधी नजर आने वाले हैं। इसकी कहानी एक कपल के रिश्ते के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

    #4

    चोर निकल के भागा

    अमर कौशिक की फिल्म 'चोर निकल के भागा' में यामी सनी कौशल के साथ दिखाई देंगी। अमर इस फिल्म से क्रिएटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं।

    यह एक थ्रिलर फिल्म है, जो हीरे की चोरी की घटना पर आधारित होगी। यह फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है।

    सिराज अहमद ने इसका लेखन किया है। इसके निर्देशन की कमान अजय सिंह को सौंपी गई है। दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    यामी बचपन से ही भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जाना चाहती थीं। अभिनेत्री बनने से पहले वह लॉ की पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन उनका इसमें मन नहीं लगा और उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी।

    पोल

    आपको यामी गौतम की किस फिल्म का इंतजार है?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    यामी गौतम ने किया अपनी नई फिल्म 'लॉस्ट' का ऐलान, मिला इस दिग्गज अभिनेता का साथ यामी गौतम ने किया अपनी नई फिल्म 'लॉस्ट' का ऐलान, मिला इस दिग्गज अभिनेता का साथ
    अमर कौशिक की फिल्म 'चोर निकल के भागा' में दिखेंगे सनी कौशल और यामी गौतम अमर कौशिक की फिल्म 'चोर निकल के भागा' में दिखेंगे सनी कौशल और यामी गौतम
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यामी गौतम
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    यामी गौतम

    त्वचा संबंधी बीमारी से जूझ रही हैं यामी गौतम, अभिनेत्री ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'ओह माय गॉड 2' की शूटिंग रुकी, सात क्रू मेंबर निकले कोरोना पॉजिटिव अक्षय कुमार
    जन्मदिन विशेष: ये हैं अभिनेत्री यामी गौतम की आने वाली फिल्में सेलिब्रिटी गॉसिप
    इस साल बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों को ED ने किया तलब ऐश्वर्या राय

    बॉलीवुड समाचार

    छेल्लो शो: नेटफ्लिक्स पर आएगी ऑस्कर में जा रही फिल्म, इस दिन होगी रिलीज छेल्लो शो फिल्म
    कार्तिक आर्यन का जन्मदिन: बनना था इंजीनियर, बन गए एक्टर; जानिए उनसे जुड़ीं अनसुनी बातें कार्तिक आर्यन
    जहीर इकबाल ने प्रोड्यूसर मुदस्सर अजीज के साथ साइन की तीन फिल्मों की डील जहीर इकबाल
    अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का टीजर जारी, फिर गंभीर अंदाज में दिखे अभिनेता अजय देवगन

    जन्मदिन विशेष

    किस डाइट और एक्सरसाइज से हमेशा फिट रहते हैं रणबीर कपूर? खान-पान
    जन्मदिन विशेष: क्यों इतनी लोकप्रियता के बाद भी आशा पारेख ने छोड़ा हिंदी सिनेमा? बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: रेखा को इन किरदारों ने बनाया सदाबहार अभिनेत्री बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: जानिए फिल्ममेकर एसएस राजामौली से जुड़ी अनसुनी बातें दक्षिण भारतीय सिनेमा

    आगामी फिल्में

    आयुष्मान खुराना की 'एक्शन हीरो' में कैमियो कर सकते हैं अक्षय कुमार अक्षय कुमार
    फिल्म 'अपूर्वा' में तारा सुतारिया के साथ बनी धैर्य करवा की जोड़ी तारा सुतारिया
    महेंद्र सिंह धोनी करेंगे तमिल सिनेमा में डेब्यू, लोकेश कनगराज की फिल्म में दिखेंगे- रिपोर्ट महेंद्र सिंह धोनी
    'हेरा फेरी 3' में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, परेश रावल ने की पुष्टि परेश रावल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025