Page Loader
यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' इस OTT प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'आर्टिकल 370' (तस्वीर: एक्स/@yamigautam)

यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' इस OTT प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज

Apr 19, 2024
11:26 am

क्या है खबर?

यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' इस साल 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और महज 20 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 110.57 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अब 'आर्टिकल 370' OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुकी है। ऐसे में जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वह अब इसे OTT पर देख सकते हैं।

आर्टिकल 370

ये सितारे भी हैं फिल्म का हिस्सा 

'आर्टिकल 370' में प्रियामणि, स्कंद ठाकुर, अश्विनी कौल, वैभव तत्ववादी, अरुण गोविल और किरण करमरकर जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के निर्देशन की कमान राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आदित्य सुहास जंभाले ने संभाली है, वहीं फिल्म का निर्माण यामी के पति और निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म की कहानी आदित्य ने मोनाल ठाकर के साथ लिखी है। इस फिल्म में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के दौरान आईं चुनौतियों को दिखाया गया है।

ट्विटर पोस्ट

नेटफ्लिक्स इंडिया ने खुद की जानकारी