यामी गौतम और आदित्य धर का बड़ा कदम, मुंबई का शोर-शराबा छोड़ हिमाचल में बसाया आशियाना
क्या है खबर?
यामी गौतम और उनके पति आदित्य धर ने मुंबई की भागदौड़ से दूर सुकून की राह चुनी है। फिल्मों की शूटिंग के अलावा दोनों अब हिमाचल प्रदेश में स्थायी रूप से रहने लगे हैं। हालांकि मुंबई के खार इलाके में उनका किराए का फ्लैट बना रहेगा, क्योंकि काम के सिलसिले में उनका महाराष्ट्र आना-जाना लगा रहेगा। पहाड़ों से गहरा लगाव रखने वाला ये जोड़ा अपने बेटे वेदविद के साथ शांत और कुदरती माहौल में जिंदगी बिताना चाहता है।
फैसला
पहाड़ों में सुकून का ठिकाना
यामी और आदित्य अब हिमाचल प्रदेश के गोहर में स्थित अपने 100 साल पुराने हेरिटेज होम (विरासत वाले घर) में शिफ्ट हो गए हैं।
शादी से पहले यामी ने यहां 25 एकड़ जमीन खरीदी थी, जहां अब सेब, आलू, आड़ू और अदरक के ऑर्गेनिक बाग-बगीचे हैं। जून 2021 में दोनों ने इसी खास जगह पर शादी भी की थी। मुंबई के शोर-शराबे से दूर ये जोड़ी अपने बेटे के साथ अब कुदरत के बीच सुकूनभरी जिंदगी बिता रही है।
सम्मान
पिछले महीने यामी-आदित्य को मिला था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
बीते 22 सितंबर को यामी-आदित्य को उनकी फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
आदित्य को ये पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (निर्माता) और यामी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में मिला।
इससे पहले दोनों ने 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में साथ काम किया था, जिसके लिए आदित्य को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। हाल ही में यामी 'धूम धाम' में दिखीं और आदित्य की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में कैमियो भी किया।