Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / याहू मोस्ट सर्च्ड 2021: सबसे अधिक सर्च किए गए सिद्धार्थ, आर्यन बने दूसरे बड़े न्यूजमेकर
मनोरंजन

याहू मोस्ट सर्च्ड 2021: सबसे अधिक सर्च किए गए सिद्धार्थ, आर्यन बने दूसरे बड़े न्यूजमेकर

याहू मोस्ट सर्च्ड 2021: सबसे अधिक सर्च किए गए सिद्धार्थ, आर्यन बने दूसरे बड़े न्यूजमेकर
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Dec 04, 2021, 08:06 am 3 मिनट में पढ़ें
याहू मोस्ट सर्च्ड 2021: सबसे अधिक सर्च किए गए सिद्धार्थ, आर्यन बने दूसरे बड़े न्यूजमेकर
याहू मोस्ट सर्च्ड 2021 : सबसे अधिक सर्च किए गए सिद्धार्थ

मनोरंजन जगत में कलाकार अपनी गतिविधियों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। हम अक्सर उनसे जुड़ी खबरों को इंटरनेट पर सर्च करते रहते हैं। अब सर्च इंजन कंपनी याहू (Yahoo) ने सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले मेल सेलिब्रिटीज की सूची जारी कर दी है। इस सूची में दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला टॉप पर रहे हैं। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 'न्यूज मेकर ऑफ द ईयर' की सूची में दूसरा स्थान मिला है।

वजह
इन वजहों से सुर्खियों में रहे सिद्धार्थ और आर्यन

अभिनेता और 'बिग बॉस 13' के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला 2 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए। सिद्धार्थ का 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हुआ था। इसके बाद पूरे देश में एक शोक की लहर उमड़ गई थी। हर कोई उनसे जुड़ी खबरों को सर्च करने लगा था। वहीं, ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी के बाद आर्यन मीडिया में छाए रहे। हालांकि, हाल में कोर्ट ने उन्हें इस मामले में जमानत दे दी है।

रैंकिंग
सलमान को मिला दूसरा स्थान, पांचवें स्थान पर रहे दिलीप कुमार

सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले मेल सेलिब्रिटीज की सूची में दिग्गज अभिनेता सलमान खान ने दूसरा स्थान हासिल किया। दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार ने इस सूची में चौथा स्थान हासिल किया है। हाल में उनका निधन हुआ था। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार इस सूची में पांचवें स्थान पर काबिज रहे। उनसे जुड़ी यादों को भी खूब सर्च किया गया था।

फीमेल सेलिब्रिटीज
फीमेल सेलिब्रिटीज की कैटेगरी में टॉप पर रहीं करीना

याहू ने सबसे अधिक सर्च की जाने वाली महिला सेलिब्रिटीज की सूची भी जारी की है। इसमें बेबो गर्ल करीना कपूर ने पहला स्थान अर्जित किया है। वहीं, विक्की कौशल के साथ अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाई रहीं कैटरीना कैफ को इस सूची में दूसरा स्थान मिला है। हॉलीवुड में अपना झंडा बुलंद करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने सूची में तीसरा स्थान हासिल किया। आलिया भट्ट को चौथा और दीपिका पादुकोण को पांचवां स्थान मिला है।

टीवी सीरियल
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने हासिल किया पहला स्थान

याहू ने एक और लिस्ट जारी की है जिसमें 2021 की सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में, टीवी शोज और वेब सीरीज को रखा गया है। इसमें लोकप्रिय सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने बाजी मार ली है। इस सूची में सीरियल ने पहला स्थान काबिज किया है। 'राधा कृष्ण' इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। इस सूची में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', वेब सीरीज 'मनी हाइस्ट- 5' और फिल्म 'शेरशाह' भी शामिल है।

जानकारी
इस कैटेगरी में भी सिद्धार्थ ने बनाई जगह

सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले पर्सनैलिटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली रहे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीसरा और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ ने चौथे स्थान पर अपनी जगह बनाई।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
सलमान खान
याहू
करीना कपूर
सिद्धार्थ शुक्ला
आर्यन खान
ताज़ा खबरें
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 17,073 नए मामले, महाराष्ट्र में 6,000 से अधिक
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 17,073 नए मामले, महाराष्ट्र में 6,000 से अधिक देश
इंग्लैंड बनाम भारत: एजबेस्टन टेस्ट में बन सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स
इंग्लैंड बनाम भारत: एजबेस्टन टेस्ट में बन सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स खेलकूद
पूरे साल किसी भी मौसम में ये कपड़े पहन सकती हैं महिलाएं
पूरे साल किसी भी मौसम में ये कपड़े पहन सकती हैं महिलाएं लाइफस्टाइल
पहले टी-20 में भारत ने आयरलैंड को सात विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स
पहले टी-20 में भारत ने आयरलैंड को सात विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
इंस्टाग्राम टेस्ट कर रही है नया नोट्स फीचर, 24 घंटे में अपने आप हो जाएंगे गायब
इंस्टाग्राम टेस्ट कर रही है नया नोट्स फीचर, 24 घंटे में अपने आप हो जाएंगे गायब टेक्नोलॉजी
सलमान खान
'टाइगर 3' में कैमियो की भूमिका में दिखेंगे शाहरुख, अभिनेता ने की पुष्टि
'टाइगर 3' में कैमियो की भूमिका में दिखेंगे शाहरुख, अभिनेता ने की पुष्टि मनोरंजन
शाहरुख से लेकर सलमान खान तक, जानें बॉलीवुड के खान सुपरस्टार्स की कारों का कलेक्शन
शाहरुख से लेकर सलमान खान तक, जानें बॉलीवुड के खान सुपरस्टार्स की कारों का कलेक्शन ऑटो
आलिया समेत इन बॉलीवुड सितारों के पास है शानदार वैनिटी वैन
आलिया समेत इन बॉलीवुड सितारों के पास है शानदार वैनिटी वैन मनोरंजन
तीनों खान को पछाड़, भारतीयों के सबसे चहेते सितारे बने अक्षय कुमार
तीनों खान को पछाड़, भारतीयों के सबसे चहेते सितारे बने अक्षय कुमार मनोरंजन
सलमान  खान की 'भाईजान' में अब हुई पलक तिवारी की एंट्री
सलमान खान की 'भाईजान' में अब हुई पलक तिवारी की एंट्री मनोरंजन
और खबरें
याहू
फेसबुक रही 2021 की सबसे खराब कंपनी, याहू के सर्वे में दावा
फेसबुक रही 2021 की सबसे खराब कंपनी, याहू के सर्वे में दावा टेक्नोलॉजी
'कट, कॉपी, पेस्ट' फंक्शन लाने वाले कंप्यूटर साइंटिस्ट लैरी टेस्लर का निधन
'कट, कॉपी, पेस्ट' फंक्शन लाने वाले कंप्यूटर साइंटिस्ट लैरी टेस्लर का निधन टेक्नोलॉजी
छह महीने से बंद पड़े अकाउंट बंद करेगी ट्विटर, जानें क्यों लिया गया यह फैसला
छह महीने से बंद पड़े अकाउंट बंद करेगी ट्विटर, जानें क्यों लिया गया यह फैसला टेक्नोलॉजी
और खबरें
करीना कपूर
'लाल सिंह चड्ढा' को बनाने में लग गए 14 साल, आमिर खान ने किया खुलासा
'लाल सिंह चड्ढा' को बनाने में लग गए 14 साल, आमिर खान ने किया खुलासा मनोरंजन
आमिर लॉन्च करेंगे अपना पॉडकास्ट 'लाल सिंह चड्ढा की कहानियां', 5 मई को आएगा पहला एपिसोड
आमिर लॉन्च करेंगे अपना पॉडकास्ट 'लाल सिंह चड्ढा की कहानियां', 5 मई को आएगा पहला एपिसोड मनोरंजन
लाल सिंह चड्ढा: फिल्म के लिए आमिर ने ली मोटी रकम, जानिए किसने कितनी फीस ली
लाल सिंह चड्ढा: फिल्म के लिए आमिर ने ली मोटी रकम, जानिए किसने कितनी फीस ली मनोरंजन
नए विज्ञापन के कारण आलोचकों के निशाने पर आईं करीना, बिंदी पर बवाल
नए विज्ञापन के कारण आलोचकों के निशाने पर आईं करीना, बिंदी पर बवाल मनोरंजन
नेटफ्लिक्स पर सुजॉय घोष की फिल्म के साथ OTT डेब्यू करेंगी करीना कपूर
नेटफ्लिक्स पर सुजॉय घोष की फिल्म के साथ OTT डेब्यू करेंगी करीना कपूर मनोरंजन
और खबरें
सिद्धार्थ शुक्ला
दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला के नए गाने पर भड़के फैंस, मेकर्स ने दी सफाई
दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला के नए गाने पर भड़के फैंस, मेकर्स ने दी सफाई मनोरंजन
निधन के बाद चैरिटी में चली गई इन कलाकारों की संपत्ति
निधन के बाद चैरिटी में चली गई इन कलाकारों की संपत्ति मनोरंजन
आज तक के सभी 'बिग बॉस' विजेता अब क्या कर रहे हैं?
आज तक के सभी 'बिग बॉस' विजेता अब क्या कर रहे हैं? मनोरंजन
क्या आप जानते हैं? इस कारण घर से भाग गई थीं शहनाज गिल
क्या आप जानते हैं? इस कारण घर से भाग गई थीं शहनाज गिल मनोरंजन
दिलीप कुमार समेत इन सितारों की जिंदगी का आखिरी साल साबित हुआ 2021
दिलीप कुमार समेत इन सितारों की जिंदगी का आखिरी साल साबित हुआ 2021 मनोरंजन
और खबरें
आर्यन खान
ड्रग्स मामले में पहली बार सामने आए शाहरुख और आर्यन खान के बयान
ड्रग्स मामले में पहली बार सामने आए शाहरुख और आर्यन खान के बयान मनोरंजन
वकील सतीश मानशिंदे की मांग, आर्यन की ही तरह रिया चक्रवर्ती मामले में भी बने SIT
वकील सतीश मानशिंदे की मांग, आर्यन की ही तरह रिया चक्रवर्ती मामले में भी बने SIT मनोरंजन
क्लीन चिट मिलने के बाद प्रोजेक्ट के लिए विदेश जाएंगे आर्यन खान
क्लीन चिट मिलने के बाद प्रोजेक्ट के लिए विदेश जाएंगे आर्यन खान मनोरंजन
क्रूज ड्रग्स केस: आर्यन खान की गिरफ्तारी से लेकर क्लीन चिट मिलने तक, कब क्या हआ?
क्रूज ड्रग्स केस: आर्यन खान की गिरफ्तारी से लेकर क्लीन चिट मिलने तक, कब क्या हआ? देश
क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान को बड़ी राहत, NCB से मिली क्लीन चिट
क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान को बड़ी राहत, NCB से मिली क्लीन चिट मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022