LOADING...
आदित्य रॉय कपूर के घर में जबरन घुसी अनजान महिला, मामला दर्ज
आदित्य रॉय कपूर के घर में जबरन घुसी अनजान महिला (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@adityaroykapur)

आदित्य रॉय कपूर के घर में जबरन घुसी अनजान महिला, मामला दर्ज

May 27, 2025
02:42 pm

क्या है खबर?

अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के मुंबई में बांद्रा पश्चिम स्थित आवास में एक महिला के जबरन घुसने का मामला सामने आया है। इस महिला की पहचान गजाला झाकरिया सिद्दीकी के रूप में हुई है और दुबई की रहने वाली हैं। 47 वर्षीय महिला के खिलाफ मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आदित्य के घर में झूठे बहाने से घुसने के आरोप में हिरासत में लिया है। आइए आपको पूरा मामला विस्तार में बताते हैं।

मामला

झूठा बोलकर घर में घुसी

पुलिस के अनुसार, महिला 26 मई को शाम करीब 6 बजे अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पहुंची, उस वक्त आदित्य घर पर मौजूद नहीं थे। घर का दरवाजा उनकी घरेलू सहायिका संगीता पवार ने खोला। महिला ने उनसे पूछा कि क्या यह आदित्य रॉय कपूर का घर है और पुष्टि मिलने पर उसने कहा कि वह अभिनेता को कपड़े और उपहार देने आई है। इसके बाद संगीता ने उन्हें अंदर आने दिया और आदित्य का इंतजार करने के लिए कहा।

पूछताछ

आदित्य से मिलने की जिद्द करने लगी महिला

कुछ समय बाद जब आदित्य घर लौटे तो उन्होंने बताया कि वह उस महिला को नहीं जानते। इसके बाद संगीता ने उन्हें घर से चले जाने के लिए कहा, लेकिन वह आदित्य से मिलने की जिद्द करने लगी। इसके बाद घरेलू सहायिका ने तुरंत आदित्य के मैनेजर को बुलाया और खार पुलिस को इस घटना का जानकारी दी। पुलिस ने महिला के खिलाफ घर में जबरन घुसपैठ का मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।