NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या दिसंबर तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ?
    अगली खबर
    क्या दिसंबर तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ?
    विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

    क्या दिसंबर तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 27, 2021
    10:53 am

    क्या है खबर?

    विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के रिलेशनशिप की चर्चा होती रही है। हाल में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह जल्द सगाई कर लेंगे।

    अपनी फिल्म 'सरदार उधम' के प्रमोशन के दौरान उन्होंने यह खुलासा किया था। इसी के साथ विक्की ने कैटरीना से अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी तोड़ी थी।

    अब जानकारी सामने आ रही है कि विक्की और कैटरीना दिसंबर तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    आउटफिट

    शादी के आउटफिट डिजाइनर सब्यसाची द्वारा किए जाएंगे डिजाइन

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो यह कपल दिसंबर तक शादी कर लेगा।

    एक सूत्र ने बताया की उनकी शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शादी के आउटफिट मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किए जाएंगे। यह कपल शादी समारोह में पहनने के लिए कपड़ों का चुनाव कर रहा है।

    एक सूत्र ने कहा, "यह शादी इस साल नवंबर-दिसंबर के महीने में संपन्न हो सकती है।"

    अन्य रिपोर्ट

    दूसरी रिपोर्ट में शादी की योजना से इनकार

    बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट में इस बात का खंडन किया गया है कि विक्की और कैटरीना दिसंबर में शादी कर लेंगे।

    इस संबंध में एक सूत्र ने कहा, "यह बिल्कुल बकवास है। दोनों कलाकारों की ऐसी कोई योजना नहीं है। कुछ लोगों के लिए हर कुछ महीने में विक्की और कैटरीना के बारे में इस तरह की स्टोरीज प्रसारित करना एक चलन बन गया है।"

    अब देखना है कि कब यह कपल अपनी शादी का आधिकारिक ऐलान करता है।

    रिश्ता

    कैटरीना-विक्की के रिश्ते को हर्षवर्धन ने किया था सार्वजनिक

    हाल में विक्की ने कहा था, "जितनी भी अफवाहें उठती हैं, वो मीडिया के कारण होता है। जब सही समय आएगा, तो हम सगाई कर लेंगे।"

    कैटरीना उन हस्तियों में शामिल थीं, जिन्होंने 'सरदार उधम' की विशेष स्क्रीनिंग में शिरकत किया था।

    अभिनेता हर्षवर्धन कपूर से एक चैट शो में पूछा गया था कि इंडस्ट्री के कौन से अफेयर हैं, जिनके साथ होने की अफवाह को वह सच मानते हैं। एक्टर ने कहा था, "विक्की और कैटरीना साथ हैं।"

    शुरुआत

    कब से शुरू हुई दोनों के अफेयर की चर्चा?

    विक्की और कैटरीना को कई बार एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया है।

    उन्हें पिछले साल आयोजित हुई ईशा अंबानी की होली पार्टी में पहली बार साथ देखा गया था। तभी से दोनों के अफेयर की चर्चा शुरू हुई थी। विक्की को कैटरीना के घर हुई क्रिसमस पार्टी में भी देखा गया।

    सोशल मीडिया पर भी दोनों के साथ होने का संकेत मिल चुका है। फैंस तो पहले ही उन्हें 'विकैट' के नाम से बुलाने लगे हैं।

    वर्कफ्रंट

    ये हैं विक्की और कैटरीना की आगामी फिल्में

    विक्की फिल्म 'मिस्टर लेले' में नजर आएंगे। वह सैम मानेकशॉ के जीवन पर बनने वाली फिल्म 'सैम बहादुर' का भी हिस्सा हैं।

    वह फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसमें विक्की के साथ सारा अली खान नजर आएंगी।

    कैटरीना जल्द ही अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगी। वह फिल्म 'टाइगर 3' में भी दिखेंगी। साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में भी कैटरीना काम कर रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    कैटरीना कैफ
    विक्की कौशल

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: MI ने एलिमिनेटर में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    बॉलीवुड के मशहूर गायक मोहम्मद अजीज का निधन, रेस्टोरेंट से शुरू किया था करियर बॉलीवुड समाचार
    राखी सावंत दीपक कलाल से करेंगी शादी, शादी के कार्ड का सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक बॉलीवुड समाचार
    अपनी इस फिल्म से दर्शकों को सरप्राइज़ देंगे शाहरुख, फिल्म के गाने में दिखेंगी श्रीदेवी शाहरुख खान
    मुंबई में 'जीरो' के सेट पर लगी आग, सेट पर मौजूद थे शाहरुख खान बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    करण जौहर की फिल्म तख्त' नहीं हुई बंद, 'रॉकी और रानी...' के बाद होगी शुरू करण जौहर
    ऑस्कर 2022 के लिए 14 भारतीय फिल्में शॉर्टलिस्ट, 'शेरनी' और 'सरदार उधम' भी शामिल ऑस्कर पुरस्कार
    भूषण कुमार की फिल्म 'बुल' में शाहिद कपूर की एंट्री, पहली बार पहनेंगे सेना की वर्दी शाहिद कपूर
    अभिनेत्री बनने से पहले रानी मुखर्जी की असिस्टेंट रह चुकी हैं परिणीति, जानिए उनकी अनसुनी बातें जन्मदिन विशेष

    कैटरीना कैफ

    एकता कपूर की 'नागिन' बनने के लिए तैयार थीं प्रियंका, कटरीना ने दिया था ये जवाब बॉलीवुड समाचार
    अमिताभ के साथ कॉमेडी का तड़का लगाएंगी कटरीना, इस फिल्म में साथ आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार
    कटरीना को बॉलीवुड की 'सुपरहिरोइन' बनाने वाले हैं अली अब्बास जफर, मेगा बजट में बनेगी फिल्म अक्षय कुमार
    स्पेन के कॉलेज में पढ़ाई जाती है ऋतिक रोशन की 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' बॉलीवुड समाचार

    विक्की कौशल

    क्या आप जानते हैं? सर्बिया में शूट हुई थी 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' बॉलीवुड समाचार
    विक्की कौशल ने 'मिस्टर लेले' में किया वरुण धवन को रिप्लेस, जल्द शुरू होगी शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    इस दिन दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' बॉलीवुड समाचार
    गणतंत्र दिवस: बॉलीवुड की ये बेहतरीन फिल्में जगाती हैं देशभक्ति का जज्बा भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025