LOADING...
'धुरंधर 3' आएगी या नहीं?  राकेश बेदी ने फिल्म की अगली कड़ी पर तोड़ी चुप्पी
'धुरंधर' के तीसरे भाग 'धुरंधर 3' पर आया ये अपडेट

'धुरंधर 3' आएगी या नहीं?  राकेश बेदी ने फिल्म की अगली कड़ी पर तोड़ी चुप्पी

Apr 20, 2026
12:20 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह अभिनीत 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता ने तीसरे भाग की चर्चाएं तेज कर दी हैं। फिल्म में अपने अभिनय से छाप छोड़ने वाले दिग्गज कलाकार राकेश बेदी ने अब इन अटकलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राकेश ने प्रशंसकों के उत्साह और फिल्म के भविष्य को लेकर चल रही बातचीत पर खुलकर बात की। आइए जानें क्या बोले 'धुरंधर 2' के जमील जमाली उर्फ राकेश बेदी।

बयान

जासूस का अपने वतन लौट आना फिल्म का सबसे सटीक समापन- राकेश बेदी

राकेश ने स्पष्ट किया कि आदित्य धर केवल सीक्वल बनाने के लिए फिल्म नहीं बनाते। वो शायद इस चैप्टर को यहीं बंद कर किसी नए प्रोजेक्ट की ओर बढ़ना चाहते हैं। जब तक उनके पास एक ठोस कहानी नहीं होगी, वो तीसरे भाग पर काम शुरू नहीं करेंगे। राकेश का मानना है कि जासूस (जमील) का अपने राष्ट्र वापस लौट जाना कहानी का एक सटीक अंत है। उनके अनुसार, कहानी को जबरदस्ती खींचने से उसकी मौलिकता कम हो सकती है।

धुरंधर

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का ऐतिहासिक सफर

रणवीर सिंह अभिनीत इस फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के जो कीर्तिमान स्थापित किए हैं, वो वाकई ऐतिहासिक हैं। 'धुरंधर' न केवल एक जासूसी फिल्म बनकर उभरी, बल्कि ये भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी व्यावसायिक सफलता की कहानियों में से एक बन गई है। दिसंबर, 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' ने दुनियाभर में लगभग 1,307 करोड़ रुपये की कमाई की थी। उधर 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 1,750 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Advertisement