Page Loader
हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने दिलजीत दोसांझ को इंस्टाग्राम पर किया फॉलो, सातवें आसमान पर फैंस
विल स्मिथ ने दिलजीत दोसांझ को इंस्टाग्राम पर किया फॉलो (तस्वीर: एक्स/@diljitdosanjh)

हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने दिलजीत दोसांझ को इंस्टाग्राम पर किया फॉलो, सातवें आसमान पर फैंस

Aug 30, 2024
03:57 pm

क्या है खबर?

मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के गाने हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। उन्होंने दुनियाभर में खूब नाम कमाया है। अब हॉलीवड स्टार विल स्मिथ ने दिलजीत को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू कर दिया है। स्मिथ के इंस्टाग्राम पर 7 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, वहीं वह केवल 276 लोगों को फॉलो करते हैं, जिनमें से एक दिलजीत भी हैं। बता दें कि दिलजीत को इंस्टाग्राम पर 2.1 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।

दिलजीत

दिलजीत के लिए अच्छा बीत रहा 2024

साल 2024 दिलजीत के लिए बेहद अच्छा साबित हो रहा है। इस साल की शुरुआत में उनकी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, जिसमें उनके काम की खूब तारीफ हुई थी। इसके बाद वह वैंकूवर में पंजाबी शो में दिखाई दिए थे। दिलजीत इस साल अंतरराष्ट्रीय शो 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' में बतौर मेहमान नजर आए थे। हाल में में उन्होंने कनाडा में भी एक कार्यक्रम किया है।

ट्विटर पोस्ट

प्रशंसक हुए खुश

जानकारी

प्रशंसकों ने दी प्रतिक्रिया

दिलजीत के लिए प्रशंसक अपना उत्साह साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'विल स्मिथ ने दिलजीत दोसांझ को आईजी पर फॉलो करना शुरू कर दिया है। भैया यह बहुत बड़ी बात है।' एक अन्य ने लिखा, 'वाह! बहुत बढ़िया। ये हुई ना बात।'