NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या 'तारक मेहता' में शैलेश लोढ़ा की जगह लेंगे अभिनेता सचिन श्रॉफ?
    क्या 'तारक मेहता' में शैलेश लोढ़ा की जगह लेंगे अभिनेता सचिन श्रॉफ?
    1/6
    मनोरंजन 1 मिनट में पढ़ें

    क्या 'तारक मेहता' में शैलेश लोढ़ा की जगह लेंगे अभिनेता सचिन श्रॉफ?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 12, 2022
    04:33 pm
    क्या 'तारक मेहता' में शैलेश लोढ़ा की जगह लेंगे अभिनेता सचिन श्रॉफ?
    'तारक मेहता' में शैलेश की जगह ले सकते हैं सचिन श्रॉफ

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने लोकप्रियता की बुलंदियों को छुआ है। क्या बच्चे; क्या बूढ़े, सभी को यह शो टीवी पर पसंद आता है। हाल में दर्शकों को हैरानी तब हुई, जब तारक मेहता का किरदार निभाने वाले अभिनेता शैलेश लोढ़ा ने इस शो को छोड़ दिया। इसके बाद से ही उनके कैरेक्टर के लिए कास्टिंग की प्रक्रिया चल रही है। अब सुनने में आ रहा है कि अभिनेता सचिन श्रॉफ शो में शैलेश को रिप्लेस करेंगे।

    2/6

    शो की शूटिंग शुरू कर चुके हैं सचिन

    ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स को सचिन के रूप में शैलेश का रिप्लेसमेंट मिल गया है। कहा जा रहा है कि उन्होंने इस शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो सचिन ने दो दिनों तक शो के लिए शूटिंग की है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। जब न्यूज पोर्टल ने सचिन से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनकी तरफ से भी कोई जवाब नहीं आया।

    3/6

    जानिए कौन हैं सचिन श्रॉफ

    सचिन भारतीय टेलीविजन के प्रमुख सितारों में से एक हैं और उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है। उन्हें आखिरी बार टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' में देखा गया था। OTT प्रोजेक्ट 'आश्रम' में भी उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। 'क्राइम अलर्ट' और 'कौन है' जैसे टीवी सीरीज में भी उन्होंने अपना दमखम दिखाया। वह अभिषेक बच्चन के अभिनय से सजी फिल्म 'दसवीं' में नजर आए थे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

    4/6

    न्यूजबाइट्स प्लस

    कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि अभिनेता जैनीराज राजपुरोहित तारक मेहता की भूमिका निभा सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके नाम पर विचार किया गया था। उन्होंने 'ओह माय गॉड', 'आउटसोर्स्ड' और 'सलाम वेंकी' जैसी फिल्मों में काम किया है।

    5/6

    शैलेश ने 14 साल बाद 'तारक मेहता' से तोड़ा नाता

    शैलेश शुरुआत से 'तारक मेहता' का हिस्सा थे। करीब 14 साल बाद शैलेश ने इस शो से खुद को बाहर किया। रिपोर्ट्स में बताया गया था कि कुछ नया एक्सप्लोर करने के लिए उन्होंने इस शो में अपनी पारी पर विराम लगाया था। एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया था, "शैलेश को लगता है कि कलाकारों की टुकड़ी के बीच उनका किरदार खो गया। उन्होंने अपनी डेट्स दी है, लेकिन उनके पास करने के लिए बहुत कुछ नहीं है।"

    6/6

    2008 से प्रसारित हो रहा है यह शो

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक फैमिली कॉमेडी पर आधारित मजेदार शो रहा है। इसका पहला एपिसोड 28 जुलाई, 2008 को प्रसारित हुआ था। 2008 से अभी तक करीब 14 सालों तक यह शो दर्शकों को गुदगुदाता आ रहा है। दिलचस्प है कि इस शो के हर एक किरदार ने लोगों को प्रभावित किया है। इस शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी हैं। इसका प्रसारण सोनी सब चैनल पर होता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    टीवी जगत की खबरें
    तारक मेहता का उल्टा चश्मा
    शैलेश लोढ़ा
    सचिन श्रॉफ

    टीवी जगत की खबरें

    सलमान खान के 'बिग बॉस 16' का प्रोमो जारी, जल्द कलर्स पर आएगा शो सलमान खान
    दूसरो को इस वजह से नहीं पसंद भारती सिंह की ऐंकरिंग, कॉमेडियन ने दी प्रतिक्रिया सेलिब्रिटी गॉसिप
    क्या 'बिग बॉस 16' में नजर आएंगे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा? राज कुंद्रा
    सौम्या टंडन की फंडरेजिंग से पूरा हुआ दीपेश भान का होम लोन, पत्नी ने दिया धन्यवाद सौम्या टंडन

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा

    क्या 'तारक मेहता...' में जैनीराज राजपुरोहित निभाएंगे तारक मेहता की भूमिका? टीवी जगत की खबरें
    क्या 'तारक मेहता' में दयाबेन बनेंगी अभनेत्री काजल पिसल? टीवी जगत की खबरें
    कई कलाकारों के 'तारक मेहता...' छोड़ने पर क्या बोले प्रोड्यूसर असित मोदी? टीवी शो
    क्या 'तारक मेहता' में दयाबेन बनकर एंट्री करेंगी ऐश्वर्या सखुजा? टीवी शो

    शैलेश लोढ़ा

    दिलीप जोशी से मुनमुन दत्ता तक, 'तारक मेहता...' के कलाकारों की फीस कितनी है? टीवी शो
    'तारक मेहता...' छोड़ने के बाद शैलेश को मिला नया शो, होस्ट की भूमिका में दिखेंगे टीवी शो
    'तारक मेहता...' को अलविदा कहेंगे शैलेश लोढ़ा? अभिनेता ने बंद की शो की शूटिंग टीवी शो
    'तारक मेहता' छोड़ने पर शैलेश लोढ़ा ने कहा- वक्त आने पर बताऊंगा वजह तारक मेहता का उल्टा चश्मा

    सचिन श्रॉफ

    अभिनेता सचिन श्रॉफ करने वाले हैं दूसरी शादी, इस दिन लेंगे सात फेरे टीवी शो
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023