NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या मुनव्वर फारूकी छोड़ देंगे कॉमेडी? कॉमेडियन ने कहा- नफरत जीत गई
    अगली खबर
    क्या मुनव्वर फारूकी छोड़ देंगे कॉमेडी? कॉमेडियन ने कहा- नफरत जीत गई
    क्या मुनव्वर फारूकी छोड़ देंगे कॉमेडी?

    क्या मुनव्वर फारूकी छोड़ देंगे कॉमेडी? कॉमेडियन ने कहा- नफरत जीत गई

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 29, 2021
    11:18 am

    क्या है खबर?

    कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी पिछले कुछ समय से विवादों में बने हुए हैं। कट्टरपंथियों की धमकियों की वजह से उन्हें पिछले दो महीनों में 12 शो रद्द करने पड़े हैं।

    हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान करने के आरोप में उन्हें एक महीने से अधिक जेल में गुजारना पड़ा था।

    उनका 28 नवंबर को बेंगलुरु में एक शो होना था, लेकिन तोड़फोड़ की धमकियों की वजह से शो रद्द कर दिया गया। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर कॉमेडी छोड़ने का संकेत दिया है।

    ट्विटर पोस्ट

    मुनव्वर ने अपने ट्विटर हैंडल पर बयां किया दर्द

    मुनव्वर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपना दर्द बयां किया है।

    उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'नफरत जीत गई, कलाकार हार गया। मेरा काम हो गया। अलविदा।'

    साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में एक नोट शेयर किया है।

    इसमें उन्होंने बताया कि बेंगलुरु में होने वाले शो के लिए 600 से अधिक टिकट बिक चुके थे। उन्होंने कहा कि तोड़फोड़ की धमकियों की वजह से शो को रद्द कर दिया गया है।

    शो

    सेंसर सर्टिफिकेट होने के बाद भी रद्द हुआ शो

    मुनव्वर ने बताया कि उन्हें इस शो के लिए सेंसर सर्टिफिकेट मिला हुआ था और शो में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने वाली थी।

    उन्होंने अपने नोट में आगे लिखा, 'इनकी नफरत का बहाना बन गया हूं, हंसाकर कितनों का सहारा बन गया हूं, टूटने पर इनकी ख्वाहिश होगी पूरी, सही कहते हैं कि मैं सितारा बन गया हूं। मुझे लगता है कि अब सबकुछ समाप्त हो गया है।'

    उन्होंने अपने दर्शकों के प्रति भी अभिवादन जताया है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए मुनव्वर का ट्विटर पोस्ट

    Nafrat jeet hai, Artist haar gaya.
    Im done! Goodbye! INJUSTICE pic.twitter.com/la4xmaeQ0C

    — munawar faruqui (@munawar0018) November 28, 2021

    शिकायत

    हिन्दू जागरण समिति ने दर्ज कराई थी शिकायत

    मुनव्वर का यह शो बेंगलुरु के अशोक नगर में गुड शेफर्ड ऑडिटोरियम में होने वाला था। तोड़फोड़ और विरोध की आशंका के चलते स्थानीय पुलिस ने आयोजकों को शो रद्द करने के लिए कहा।

    NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में हिन्दू जागरण समिति ने शिकायत दर्ज कर शो को रद्द करने की मांग की थी।

    विरोध करने वालों का आरोप है कि मुनव्वर हिन्दू धर्म में आस्था रखने वालों का अपमान करते हैं।

    समर्थन

    राहुल गांधी समेत कई हस्तियों ने मुनव्वर का किया समर्थन

    मुनव्वर को सोशल मीडिया पर प्रशंसकों और प्रमुख हस्तियों का समर्थन मिल रहा है।

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर पोस्ट में बिना मुनव्वर का नाम लिए लिखा, 'नफरत नहीं जीतेगी, विश्वास रखिए। हार नहीं माननी, रुकना नहीं है।'

    अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी मुनव्वर को सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट लिखा है।

    कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी अपने पोस्ट में लिखा, 'यह खेदजनक है।' उन्होंने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोंटने वाला वाक्या बताया।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए राहुल गांधी ने क्या कहा

    नफ़रत नहीं जीतेगी- विश्वास रखिए
    हार नहीं माननी, रुकना नहीं है।#StayUnited

    — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 28, 2021

    ट्विटर पोस्ट

    मुनव्वर को मिला शशि थरूर का समर्थन

    This is deplorable. Stifling freedom of expression takes many forms but threatening a stand-up comedian's venue is petty and shameful. https://t.co/6JXW2x58AC

    — Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) November 28, 2021

    गिरफ्तारी

    इस साल जनवरी में गिरफ्तार हुए थे मुनव्वर

    मुनव्वर को इस साल जनवरी में इंदौर से गिरफ्तार किया गया था। उनपर हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगा था। 37 दिन जेल में बिताने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी।

    इसके बाद उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडी करने की योजना बनाई थी।

    एकलव्य सिंह गौड़ ने उनपर हिन्दुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप लगया था। एकलव्य सिंह भारतीय जनता पार्टी( बीजेपी) के एक नेता के बेटे हैं।

    जानकारी

    मुनव्वर के साथी नलिन यादव ने भी छोड़ दी कॉमेडी

    एकलव्य सिंह की लिखित शिकायत के बाद मुनव्वर सहित कॉमेडियन नलिन यादव को भी मार्च में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने 57 दिनों तक जेल में समय गुजारा था। उन्होंने भी कॉमेडी छोड़ दी है। इसके बाद उन्हें मजदूरी तक करनी पड़ी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    बेंगलुरु
    कॉमेडी विवाद
    मुनव्वर फारूकी

    ताज़ा खबरें

    जावेद अख्तर बोले- पाकिस्तान और नरक में एक चुनना हो तो मैं नरक जाना पसंद करूंगा जावेद अख्तर
    न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मेक्सिकन नौसेना का जहाज; 200 लोग थे सवार, 19 घायल न्यूयॉर्क
    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल

    बॉलीवुड समाचार

    क्या अमेजन प्राइम की थ्रिलर सीरीज से OTT डेब्यू करेंगे नागा चैतन्य? दक्षिण भारतीय सिनेमा
    अमिताभ ने पान मसाला ब्रांड कमला पसंद को भेजा कानूनी नोटिस, जानिए मामला एडवरटाइजमेंट
    विश्व टेलीविजन दिवस: वो टीवी धारावाहिक, जो आज भी किए जाते हैं याद टीवी जगत की खबरें
    गोवा में हो रहा 52वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, जानिए महत्वपूर्ण बातें करण जौहर

    बेंगलुरु

    बेंगलुरू: आतंकी संगठन IS से कथित संबंधों के चलते 28 वर्षीय डॉक्टर गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    यात्रियों में कटौती के साथ संचालन के लिए तैयार है बेंगलुरू मेट्रो, जानिए सभी सुरक्षा उपाय कर्नाटक
    फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का दावा- पूर्व नियोजित और सांप्रदायिक रूप से प्रेरित था बेंगलुरू दंगा कांग्रेस समाचार
    भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद अशोक गस्ती का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित भाजपा समाचार

    कॉमेडी विवाद

    कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी सुप्रीम कोर्ट

    मुनव्वर फारूकी

    कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को जमानत, लेकिन बाकी चार अभी भी इंतजार में भारतीय कानून
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025