NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दीपिका पादुकोण FIFA विश्वकप ट्रॉफी के अनावरण के लिए क्यों चुनी गईं?
    अगली खबर
    दीपिका पादुकोण FIFA विश्वकप ट्रॉफी के अनावरण के लिए क्यों चुनी गईं?
    दीपिका पादुकोण ने क्यों किया ट्रॉफी का अनावरण?

    दीपिका पादुकोण FIFA विश्वकप ट्रॉफी के अनावरण के लिए क्यों चुनी गईं?

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 19, 2022
    02:25 pm

    क्या है खबर?

    रविवार को FIFA विश्वकप फाइनल मुकाबले में फ्रांस को हराकर अर्जेंटीना विश्वविजेता बन गया है।

    रोमांचक मुकाबले में अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की।

    रविवार को हर फुटबॉल प्रशंसक की निगाहें इस मैच पर थीं। मैच देखने कई भारतीय हस्तियां भी कतर पहुंची थीं।

    भारत के लिए भी यह ऐतिहासिक रहा क्योंकि दीपिका पादुकोण ने ट्रॉफी का अनावरण किया।

    अब लोगों के मन में सवाल है कि दीपिका को यह मौका कैसे मिला।

    ऐतिहासिक

    भारत के लिए था ऐतिहासिक क्षण

    विश्वकप फाइनल मुकाबले के पहले इस ट्रॉफी का अनावरण किया गया।

    दर्शकों से भरे लुसैल स्टेडियम में दीपिका पादुकोण ने पूर्व स्पैनिश गोलकीपर इकेर कासिलास के साथ इस ट्रॉफी को अनावरण किया।

    भारत के लिए यह ऐतिहासिक क्षण था क्योंकि विश्व प्रतिष्ठित इस टूर्नामेंट में पहली बार किसी भारतीय को ऐसा मौका मिला था।

    अब सोशल मीडिया पर स्टेडियम से दीपिका की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। लोगों का कहना है कि दीपिका ने भारत को गौरवान्वित किया है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    दीपिका ने ट्रॉफी का किया अनावरण

    Instagram post

    A post shared by deepikapadukone on December 19, 2022 at 1:14 pm IST

    मौका

    इसलिए दीपिका को मिला यह मौका

    दीपिका लग्जरी ब्रांड लुई वितों की ब्रांड एंबैसडर हैं। वह इस साल मई में ही ब्रांड की ग्लोबल एंबेसडर बनी थीं।

    लुई वितों 2010 से FIFA का आधिकारिक पार्टनर है। इसी नाते ब्रांड की एंबेसडर दीपिका को ट्रॉफी लॉन्च करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

    ट्रॉफी अनावरण फाइनल मुकाबले के पहले की एक अहम प्रक्रिया होती है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ट्रॉफी छह किलो की होती है और 18 कैरेट सोने और मैलाकाइट की बनी है।

    आगामी फिल्में

    'पठान' के लिए चर्चा में हैं दीपिका

    दीपिका अपनी अगली फिल्म 'पठान' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' में उनके लुक को लेकर काफी विवाद हो रहा है।

    रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' में वह कैमियो में दिखाई देंगी। हाल ही में आए फिल्म के ट्रेलर में उनकी झलक देखकर प्रशंसक हैरान हो गए थे।

    वह प्रभास के साथ फिल्म 'K-प्रोजेक्ट' में भी काम कर रही हैं।

    'ब्रह्मास्त्र 2' में भी दीपिका के होनो की चर्चा है।

    मैच

    रोमांचक मुकाबले में अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराया

    FIFA विश्व कप 2022 का फाइनल कतर के लुसैल स्टेडियम में गत चैंपियन फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच खेला गया। इस मुकाबले को अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में जीत लिया।

    निर्धारित 90 मिनट तक मैच 2-2 की बराबरी पर रहने के बाद मुकाबला एक्स्ट्रा-टाइम में गया, लेकिन वहां भी मुकाबला 3-3 की बराबरी पर रहा।

    अर्जेंटीना की टीम तीसरी बार विश्व कप जीतने में सफल रही है। उन्होंने 1978 और 1986 में ये खिताब अपने नाम किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    FIFA विश्व कप 2022
    पठान फिल्म
    कतर

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल
    गूगल ने नया AI वीडियो टूल 'फ्लो' किया पेश, फिल्म बनाने में होगा मददगार गूगल

    दीपिका पादुकोण

    इन अभिनेत्रियों के साथ विज्ञापनों में काम कर चुके हैं विराट कोहली सेलिब्रिटी गॉसिप
    जन्मदिन विशेष: दीपिका पादुकोण फिटनेस के लिए फॉलो करती है यह डाइट और वर्कआउट प्लान योग
    दीपिका से शाहिद तक, इन सितारों ने बैकग्राउंड डांसर के रूप में शुरू किया था करियर सेलिब्रिटी गॉसिप
    तापसी से दीपिका तक, पैपराजियों पर फूट चुका है इन सिलेब्स का गुस्सा सलमान खान

    FIFA विश्व कप 2022

    फीफा विश्व कप: फीफा प्रेसीडेंट ने दिए 2022 विश्व कप में बड़े बदलाव के संकेत फीफा विश्व कप
    1983 और 2011 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को फीफा ने दिया निमंत्रण क्रिकेट समाचार
    2022 फीफा विश्व कप मेज़बानी: पूर्व UEFA प्रेसीडेंट माइकल प्लातिनी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला फीफा विश्व कप
    फीफा विश्व कप 2022: क्वालीफायर मुकाबले हुए घोषित, कतर के साथ ग्रुप E में है भारत फीफा विश्व कप

    पठान फिल्म

    क्या शाहरुख की फिल्म 'पठान' इस दिवाली पर नहीं होगी रिलीज? दीपिका पादुकोण
    शाहरुख ने किया फिल्म 'पठान' की रिलीज डेट का ऐलान, देखिए टीजर दीपिका पादुकोण
    'पठान' के चलते इन फिल्मों की बदल सकती है रिलीज डेट शाहरुख खान
    आशिक अबू के साथ थ्रिलर फिल्म साइन करने की तैयारी में शाहरुख बॉलीवुड समाचार

    कतर

    AFC एशियन कप: दूसरे सेमीफाइनल में हुई शर्मनाक घटना, कतर के खिलाड़ियों पर फेंके गए जूते-चप्पल फुटबॉल समाचार
    जानें क्या है OIC जिसमें पहली बार शामिल हुआ भारत, विरोध में पाकिस्तान ने किया बहिष्कार भारत की खबरें
    सबसे बड़ा इवेक्युएशन अभियान: पहले हफ्ते में 13 देशों से वापस लाए जाएंगे 14,800 भारतीय सऊदी अरब
    कोरोना वायरस: बड़ी संख्या में मामलों के बावजूद इन दो देशों में मृत्यु दर सबसे कम इटली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025