Loading...
राजकुमार राव की 'प्रहार' में क्यों दिखा आमिर खान का नाम? निर्देशक ने बताई खास वजह
'प्रहार' में आमिर खान को मिला 'विशेष धन्यवाद'

राजकुमार राव की 'प्रहार' में क्यों दिखा आमिर खान का नाम? निर्देशक ने बताई खास वजह

लेखन सयाली
Oct 24, 2026
03:32 pm

क्या है खबर?

राजकुमार राव की नई फिल्म 'प्रहार' 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और प्रशंसकों के दिलों को छू गई। फिल्म के एंड क्रेडिट में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को खास धन्यवाद दिया गया, जिसने प्रशंसकों का ध्यान खींचा। अब बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए फिल्म के निर्देशक अविनाश अरुण ने इस धन्यवाद के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें धन्यवाद दिया है, क्योंकि उन्होंने मुझे इस फिल्म में शामिल किया।"

वजह

अविनाश ने बताई धन्यवाद देने की वजह

अविनाश ने कहा, "आमिर ने दिनेश विजान को मेरा नाम सुझाया। उन्होंने मुझसे कहा, 'अविनाश, मुझे लगता है कि तुम इस विषय के साथ पूरा न्याय करोगे और तुम्हें इस प्रोजेक्ट के बारे में सोचना चाहिए'। इसी बात ने मुझे 'प्रहार' करने के लिए प्रेरित किया। मैं उनका सचमुच आभारी हूं, क्योंकि मेरी पहली फिल्म 'किला' से ही आमिर सर मेरे काम पर नजर रखे हुए हैं। 'पाताल लोक' के बाद भी उन्होंने मुझे फोन किया था।"

जानकारी

साथ काम करेंगे आमिर और अविनाश?

बॉलीवुड हंगामा ने अविनाश से सवाल किया कि क्या वो आमिर के साथ काम करने की सोच रहे हैं। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वो कुछ चीजों पर चर्चा कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि दोनों जल्द ही साथ मिलकर काम करेंगे।

ADVERTISEMENT