KGF डायरेक्टर प्रशांत नील खुद को क्यों मानते हैं बुरा पिता? डायरेक्टर ने खुद किया हैरान कर देने वाला खुलासा
डायरेक्टर प्रशांत नील, जिन्होंने 'KGF' और 'सालार' जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई हैं, उनके बारे में कहा जाता है कि बेंगलुरु के एक पॉश इलाके में उनका आलीशान घर है।
इस क्षेत्र में प्रॉपर्टी की कीमतें करोड़ों रुपये में बताई जाती हैं। हालांकि, इतनी लोकप्रियता के बावजूद प्रशांत अपनी निजी जिंदगी और घर से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक रूप से साझा करना पसंद नहीं करते।
इससे साफ जाहिर होता है कि वे अपनी प्राइवेसी और सुकून को काफी महत्व देते हैं।
काम के चलते बच्चों से तीन महीने में एक बार मिलते हैं प्रशांत
हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रशांत ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी एक बात बताई। उन्होंने कहा कि काम में व्यस्त रहने के कारण वे अपने बच्चों से हर तीन महीने में सिर्फ एक बार ही मिल पाते हैं।
उन्होंने आगे कहा, 'यह मैंने खुद चुना है। यह कोई मजबूरी नहीं, बल्कि मेरा अपना फैसला है।' उन्होंने खुद को एक 'बुरा पिता, बुरा पति, बुरा बेटा, बुरा भाई और एक बेहद खराब दोस्त बताते हुए कहा कि सिनेमा के लिए मैंने जो कुछ भी कुर्बान किया है और जो मैं सिनेमा से पाना चाहता हूं, उसके लिए यह सब है।'
प्रशांत की शादी साल 2010 में लिखिता रेड्डी से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं।
प्रशांत की आने वाली फिल्म 'ड्रैगन' कब होगी रिलीज
वहीं प्रशांत की आने वाली फिल्मों की बात करें, तो वो जल्द ही बड़ी फिल्म 'ड्रैगन' लेकर आ रहे हैं, जिसमें जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं।
यह फिल्म भारत की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। 'ड्रैगन' 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।