Loading...
दिलजीत दोसांझ ने क्यों रद्द किया था बिहार का कॉन्सर्ट? गायक ने खुद किया खुलासा
दिलजीत के बिहार कॉन्सर्ट रद्द होने की वजह

दिलजीत दोसांझ ने क्यों रद्द किया था बिहार का कॉन्सर्ट? गायक ने खुद किया खुलासा

लेखन सयाली
Nov 01, 2026
05:20 pm

क्या है खबर?

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का 'ऑरा इंडिया टूर' शुरू हो चुका है। अपने दिल्ली वाले कॉन्सर्ट को खत्म करने के बाद वह इंस्टाग्राम पर लाइव आए, जिस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वह बिहार में भी कॉन्सर्ट करना चाहते थे। हालांकि, उन्होंने बताया कि भीड़ प्रबंधन की समस्याओं की वजह से वह ऐसा नहीं कर सके। यही वजह थी कि उन्हें बिहार वाला कॉन्सर्ट रद्द करना पड़ा था।

कॉन्सर्ट

भीड़ को संभालना मुश्किल- दिलजीत

दिलजीत ने लाइव के दौरान कहा, "हमने बिहार जाने की कोशिश की, पिछली बार भी हमने बिहार जाने का प्रयास किया था। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि भीड़ को संभालना मुश्किल होगा। उन्होंने पूछा कि क्या हम इसकी जिम्मेदारी लेंगे। मैंने कहा कि हम ऐसा नहीं कर सकते, उन्हें ही ये जिम्मेदारी लेनी होगी। चूंकि उन्होंने ऐसा नहीं किया, इसलिए हम नहीं जा सके। भीड़ को संभालना मुश्किल है। ये कोई छोटी-मोटी भीड़ नहीं है, बल्कि एक बड़ी भीड़ है।"

टूर

इन शहरों में होने वाले हैं कॉन्सर्ट

दिलजीत ने 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉरमेंस के साथ अपने 'ऑरा इंडिया टूर ' की शानदार शुरुआत की। ये टूर चंडीगढ़, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई, बेंगलुरु और इंदौर में कॉन्सर्ट के साथ जारी रहने वाला है।

इंदौर का कॉन्सर्ट 15 नवंबर, अहमदाबाद का 21 नवंबर, मुंबई का 27 नवंबर, बेंगलुरु का 27 नवंबर और लखनऊ का 5 दिसंबर को आयोजित होगा।

चंडीगढ़ कॉन्सर्ट की तारीख 12 दिसंबर तय की गई है।

ADVERTISEMENT