Page Loader
कौन हैं विनाली भटनागर, जो 'किसी का भाई...' के जरिए फिल्मी दुनिया में रखेंगी कदम 
कौन हैं विनाली भटनागर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vinali_bhatnagar)

कौन हैं विनाली भटनागर, जो 'किसी का भाई...' के जरिए फिल्मी दुनिया में रखेंगी कदम 

Apr 13, 2023
01:26 pm

क्या है खबर?

सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' पिलछे लंबे वक्त से चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए शहनाज गिल से लेकर पलक तिवारी तक बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इन्हीं में एक नाम विनाली भटनागर का है, जो 'किसी का भाई...' से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों में वह अपनी मौजूदगी दर्ज करवा चुकी हैं। वह सोशल मीडिया और अपने प्रशंसकों के बीच काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।

विनाली

भोपाल की रहने वाली हैं विनाली भटनागर

विनाली एक मॉडल और कथक डांसर हैं। वह फेमिना मिस ईस्ट इंडिया 2017 का खिताब जीत चुकी हैं। 26 वर्षीय विनाली भोपाल की रहने वाली हैं। उन्होंने संस्कार वैली स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद वह फैशन की पढ़ाई करने के लिए लंदन चली गईं। अभिनेत्री जल्द 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान, पूजा हेगड़े और अन्य सितारों के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। यह फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होगी।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें