रचित सिंह कौन हैं, जिन्होंने हुमा कुरैशी के साथ शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी?
क्या है खबर?
हुमा कुरैशी अपनी निजी जिंदगी को दुनिया की नजरों से दूर रखना पसंद करती हैं। ये अलग बात है कि अभिनय कोच रचित सिंह के साथ उनके कथित रिश्ते की अफवाहें लोगाें से छिप न सकीं। तभी तो लंबे समय से दोनों की शादी पर अटकलें लगाई जा रही हैं। फिल्म 'बेबी डू डाई डू' के प्रमोशन कार्यक्रम में हुमा और रचित को साथ देखकर अटकलों ने जोर पकड़ लिया। हालांकि, अब रचित ने अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।
खंडन
अक्टूबर में शादी करने की खबरों पर क्या बोले रचित?
ऐसी अटकलें थीं कि हुमा और रचित इस साल अक्टूबर या नवंबर में निजी शादी करने की योजना बना रहे हैं।
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में, रचित ने अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि वह जब भी शादी करेंगे, तो मीडिया को जरूर सूचित करेंगे।
उन्होंने कहा, "पता नहीं कौन, कहां मेरी शादी करा रहा है। मैं सोच रहा हूं कि अपनी मम्मी का नंबर दे दूं। सब लोग मुझे फोन करके पूछ रहे। ऐसा नहीं हो रहा है।"
परिचय
जानिए कौन हैं अभिनय कोच रचित
रचित पिछले करीब एक दशक से अभिनय कोच के रूप में सिनेमा की दुनिया में अपना योगदान दे रहे हैं।
उन्हें रणवीर सिंह समेत कई अभिनेताओं के साथ काम करने का श्रेय दिया जाता है। दिलचस्प बात ये है कि खुद रचित भी सिनेमा में अभिनय डेब्यू कर चुके हैं।
साकिब सलीम द्वारा द्वारा निर्मित फिल्म 'बेबी डू डाई डू' में उन्होंने बतौर अभिनेता प्रमुख पहचान बनाई। इसमें उनके साथ हुमा को मुख्य किरदार में देखा गया है।